{"_id":"5bd85857bdec226d0679cca1","slug":"71540905047-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजल्हा में तेंदुए ने हिरन को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजल्हा में तेंदुए ने हिरन को बनाया निवाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौजल्हा में तेंदुए ने हिरन को बनाया निवाला
क्रासर
नर तेंदुए के पिंजरे में कैद होने के बाद साथी तेंदुए की बढ़ने लगी सक्रियता
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। सीमावर्ती क्षेत्र में चहल कदमी करने वाले एक नर तेंदुए को टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा पिंजरे में की कैद किए जाने के बाद उसके साथी तेंदुए की सक्रियता बढ़ने लगी है। सोमवार रात नौजल्हा गांव की आबादी के निकट पहुंचे तेंदुए ने केले के खेत में हिरन को निवाला बना लिया। तेंदुए की दस्तक के बाद से क्षेत्रवासियों के दहशत है।
टाइगर रिजर्व के जंगल से दूर आबादी क्षेत्र में घूम रहे बाघ व तेंदुए की चहलकदमी थमने का नाम नहीं ले रही है। बराही रेंज के सीमावर्ती क्षेत्र में पिछले तीन माह से तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। पिछले दिनों से एक नर तेंदुए को पिंजरे में कैद करने में विभाग ने कामयाबी हासिल कर ली थी। इसको लेकर ग्रामीण राहत महसूस कर रहे थे कि अब एक और तेंदुए ने आबादी में दस्तक दे डाली। सोमवार रात जंगल से बाहर निकला तेंदुआ नौजल्हा गांव आबादी क्षेत्र में आ गया। यहां सपन विश्वास के केले के खेत में उसने एक हिरन को निवाला बना लिया। हिरन के शव को भी खींचकर जंगल में ले गया। मंगलवार सुबह खेत की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने पगचिन्ह व हिरन के अवशेष पड़े देखे तो हड़कंप मच गया। दहशत के बीच काफी लोग जमा हो गए। डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार ने बताया कि तेंदुए की चहलकदमी को लेकर ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।