{"_id":"5bb110cd867a557eca091caf","slug":"71538330829-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क को लेकर पालिकाध्यक्ष-विधायक आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क को लेकर पालिकाध्यक्ष-विधायक आमने सामने
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30पीबीटीपी16
सड़क को लेकर पालिकाध्यक्ष-विधायक आमने सामने
नपा बोर्ड की बैठक में 17 लाख की लागत से प्रस्तावित सड़क के विरोध का मामला
कॉलोनी के लोगों ने भी खोला पालिकाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा, किया प्रदर्शन
मामले को लेकर आज डीएम से कई पालिका सदस्य करेंगे भेंट
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। संजय रॉयल पार्क कॉलोनी की एक सड़क का प्रस्ताव बिना चेयरमैन और सदस्यों की सहमति के शामिल कर लेने पर शनिवार हुई बोर्ड की बैठक में विरोध के बाद नगर पालिका चेयरमैन और विधायक आमने सामने आ गए हैं। विधायक ने इसे कॉलोनी के लोगों के साथ किया गया सौतेला व्यवहार करार दिया है। वहीं, चेयरमैन इसे गुपचुप तरीके से प्रस्ताव में शामिल करने की बात कहते हुए बैठक में हुए विरोध को जायज करार दिया है। इधर संजय रायल पॉर्क कॉलोनी के भी लोगों ने चेयरमैन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कॉलोनी के लोगों ने गेट पर एकत्र हो चेयरमैन के खिलाफ प्रदर्शन व नारेबाजी की।
टनकपुर रोड स्थित संजय रायल पार्क कॉलोनी में 17 लाख रुपये की लागत से एक सड़क का निर्माण कराने की कार्ययोजना नगर पालिका के निर्माण योजनाओं में शामिल कर ली गई थी। शनिवार बोर्ड की हुई बैठक में इस कार्ययोजना के प्रस्ताव को देख कई सदस्यों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। चेयरमैन विमला जायसवाल ने भी बोर्ड की बिना सहमति व संज्ञान के सीधे लाए गए इस प्रस्ताव पर ऐतराज जताया था। चेयरमैन से भी सार्वजनिक तौर पर इसके लिए नाराजगी जताई थी। संजय रॉयल पार्क में सड़क के प्रस्ताव के विरोध की जानकारी पर रविवार कॉलोनी के लोग भी पालिका प्रशासन के विरोध में सड़क पर उतर आए। कॉलोनी गेट पर एकत्र हो नगर पालिका चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन कर उनके बयान की निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने इसकी शिकायत नगर विकास मंत्री व मुख्यमंत्री से कराने को भी कहा।
इधर, 17 लाख रुपये की लागत से बनाई जाने वाली इस प्रस्तावित सड़क को लेकर अब शहर विधायक संजय सिंह गंगवार और चेयरमैन विमला जायसवाल आमने सामने आ गए हैं। चेयरमैन विमला जायसवाल ने पहले तो यह बताया कि वह कॉलोनी पालिका के हैंडओवर नहीं है, लेकिन जब उन्हें यह बताया गया कि उनके पति एवं पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने भी अपने कार्यकाल में उक्त कॉलोनी में दो सड़कें बनवाई हैं और वहां के लोग वाटर टैक्स व हाउस टैक्स देते हैं। तब उनका तर्क बदल गया गया। चेयरमैन के पति एवं पूर्व चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने भी स्वीकार किया कि कॉलोनी विधायक की नहीं बल्कि शहर की अन्य कॉलोनियों जैसी ही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में दो सड़के बनवाई थीं। उधर विधायक संजय गंगवार ने भी कॉलोनी के कुछ लोगों की हाउस टैक्स व वाटर टैक्स की रसीद अमर उजाला कार्यालय भेजकर इसे सिद्ध करने का प्रयास किया कि चेयरमैन विमला जायसवाल कॉलोनी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही हैं।
विज्ञापन
000
30पीबीटीपी21
विरोध संजय रॉयल पार्क कॉलोनी में 17 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क का नहीं है। यह सड़क बोर्ड के सदस्यों व उनके बिना संज्ञान में लाए कार्ययोजना में सीधे अधिकारियों के आदेश पर शामिल की गई, इसका है। सदस्यों ने इसी पर ऐतराज भी शनिवार को जताया था। मैं भी इसका विरोध कर रही हूं। यह विरोध जायज भी है। फंड कम हैं। जो कार्य पहले से प्रस्तावित थे उसे शामिल किया जा रहा है। डीएम से सदस्य सोमवार को मिल कर भी इस बात को रखेंगे। मेरे स्तर से न तो विधायक का कोई विरोध है न कॉलोनी की सड़क का।
- विमला जायसवाल, चेयरमैन
00000
30पीबीटीपी20
चेयरमैन अपनी याददाश्त दुरुस्त कर लें। संजय रॉयल पॉर्क की कॉलोनी भी नगर पालिका की कॉलोनी है। उसे विधायक की कॉलोनी बता जनता को गुमराह न करें। पहले उस कॉलोनी की सड़क को कार्ययोजना में शामिल कर हटाना और फिर डीएम के स्तर से कार्ययोजना में डाले जाने के बाद अपने चंद सदस्यों से उसका विरोध कराना, पालिकाध्यक्ष के उस कॉलोनी के लोगों के साथ सौतेले व्यवहार को दर्शाता है। पालिकाध्यक्ष की मनमानी अब नहीं चलने दी जाएगी। पालिका द्वारा कराए जाने वाले हर निर्माण कार्य की अब जांच भी कराई जाएगी।
संजय गंगवार, शहर विधायक