{"_id":"5b4a41854f1c1b50748b4cd0","slug":"71531593093-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये खर्च बना उप स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये खर्च बना उप स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12पीबीटीपी- 14,15
लाखों रुपये खर्च कर बना उप स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस
दरवाजे, खिड़कियां गायब, अब बिल्डिंग पर कब्जा करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
घुंघचाई। जगतपुर जमुनिया में लाखों रुपये की लागत से बना उप स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों शोपीस बन कर रह गया है। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा होने के बाद आज तक इसे हैंडओवर तक नहीं किया जा सका है। स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह जर्जर हालत में है। यहां न तो डॉक्टर है न बैठने की जगह। लिहाजा बिल्डिंग में लगे दरवाजे, खिड़कियां, पानी का टैंक तक चोरी हो गया है।
मरीजों की बेहतर सुविधाओं को देखते हुए करीब दस साल पूर्व पूरनपुर के जगतपुर जमुनिया में लाखों रुपये खर्च कर उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया। इसका पीछे मकसद था कि आसपास गांव के लोगों को दूर न जाने पड़े। सारी सुविधाएं गांव में आसानी से मिल जाए। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही लाखों रुपये खर्च कर उप स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग बनवाकर खड़ी तो कर दी लेकिन मरीजों को इसका लाभ मिल सके। इस पर किसी ने गौर नहीं किया। इन दिनों यह उप स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह जर्जर हालत में है। दरवाजे, खिड़कियां आदि गायब कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर स्वास्थ्य विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो जल्द ही ग्रामीणों द्वारा इस केंद्र पर कब्जा कर लिया जाएगा। वहीं गांव कसगंजा में बना उप स्वास्थ्य केंद्र भी शोपीस बनकर रह गया है। प्रभारी चिकित्साधिकारी मो. असलम का कहना है कि उप स्वास्थ्य केंद्र को हैंडओवर करने के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।