{"_id":"5ad2610a4f1c1b61098b493f","slug":"71523736842-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद किया
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
शनिवार को दलित समाज के लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। साथ ही सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं, राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
नगर के मोहल्ला विजय नगर स्थित जाटव धर्मशाला में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर लोगो ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर मनाई। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर रामजी आंबेडकर के घर 14वीं सन्तान के रूप में जन्मे थे। छह दिसंबर 1956 को डॉ. भीमराव आंबेडकर ने नश्वर शरीर को त्याग दिया था। उन्होंने समाज के हित में अनेक महान कार्य किए। वह शोषित एवं दलितों के मसीहा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखबीर गठीना ने की। संचालन एसडीओ धर्म सिंह ने किया। इसमें भीष्म सागर, पन्ना लाल भारती, कैलाश चंद दरोगा, रालोद एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र खजूरी, सुखबीर गठीना, अहमद हमीद, रालोद नगर अध्यक्ष एसडीओ धर्मसिंह, प्रवेश कर्दम, अरूण बडवाल, राजकुमार, तिलकराम, गिरवर, राकेश कुमार, हरवंश, किशोर जाटव, डॉ. बिजेंद्र, विमल, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, चौधरी देवेंद्र धामा सांकरौद, ओमबीर ढाका, भोपाल सिंह, राजू तोमर सिरसली, राजकुमार कोहली, बलधारी सिंह, धर्मेंद्र धामा, हरपाल प्रधान आदि रहे।
खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन संगीता धामा एवं ईओ निहारिका चौहान ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बीआरसी केंद्र में खंड शिक्षाधिकारी राजलक्ष्मी पांडे, तहसील कार्यालय में एसडीएम आशीष कुमार, सीओ कार्यालय में सीओ वंदना शर्मा, सीएचसी में डॉ. अरविंद मलिक ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
कोणार्क विद्यापीठ में प्रबंधक देवेंद्र धामा एवं प्रधानाचार्य मीना धामा, होली चाईल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में प्रबंधक ब्रजपाल धामा और प्रधानाचार्य डॉ. ऊषा किरण, जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत जैन, एमएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, विद्या भवन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनीता शर्मा, गांधी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान, गुरुकुल विद्यापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल, जैन एकेडमी में प्रबंधक मुकेश जैन, खेकड़ा पब्लिक इंटर कॉलेज में डॉ. राजकमल धामा, उत्कर्ष जन उत्थान समिति कार्यालय में समिति प्रबंधक अनंत यादव, खेकड़ा युवक मंच कार्यालय में अनुज कौशिक आदि ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई।