फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Husband died, wife injured as truck crushed the bike

बाइक सवार दंपति को ट्रक ने रौंदा, पति की मौत

Fri, 30 Mar 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Fri, 30 Mar 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Husband died, wife injured as truck crushed the bike
sapan
उद्घाटन समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपति को खमरिया पुल के पास बेकाबू ट्रक ने रौंदा दिया। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सड़क दुर्घटना में घायल मृतक की पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला बिजनौर की हेमराज कॉलोनी निवासी (25) सपन मंगलवार को पत्नी रेशमा के साथ बाइक से अपनी ससुराल गजरौला के भूड़ा कालोनी आया था। पोस्टर्माटम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि सपन ने जहानाबाद के हिम्मतनगर में डिस्पेंसरी की दुकान खोली थी। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को होना था। उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए वह पत्नी रेशमा के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से दुकान पर जाने के लिए निकला। इस दौरान रास्ते में खमरिया पुल के पास बेकाबू ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त सपन हेलमेट पहना था। राहगीरों के मुताबिक टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक भगाने का प्रयास किया तो उसका अगला पहिया हेलमेट के ऊपर से निकल गया। सिर कुचलने से सपन की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल पत्नी रेशमा को जिला अस्पताल में भर्ती है उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को राहगीरों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed