फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जीएसटी से ध्यान बांटने को जातिवाद में भिड़ा रही भाजपा: आशुतोष

जीएसटी से ध्यान बांटने को जातिवाद में भिड़ा रही भाजपा: आशुतोष

Mon, 20 Nov 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी से ध्यान बांटने को जातिवाद में भिड़ा रही भाजपा: आशुतोष
aap - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
पीलीभीत। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान जीएसटी और नोटबंदी से हुई दिक्कतों से हटाने के लिए जातिवाद में भिड़ाने पर लगा रही
शहर के बेलो वाले चौराहे पर रविवार देर सायं पार्टी प्रत्याशी हिना जिलानी के समर्थन में चुनावी सभा में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निकाय चुनाव में अपने उप मुख्यमंत्रियों को जगह-जगह भेज कर सरकारी मशीनरी का प्रयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपने गृह जनपद गोरखपुर में बच्चों की जान नहीं बचा पाए तो प्रदेश की जनता की रक्षा कैसे करेंगे। प्रदेश में किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। अमित शाह का बेटा अमीर हो रहा है और गरीब दिन प्रतिदिन दिन गरीब होता जा रहा है। दिल्ली में हमने पानी मुफ्त दिया। बिजली दाम आधे किए। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक काम किया। दावा किया कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़े पैमाने पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व आशुतोष ने नगर के जेपी रोड, लाल रोड, डिग्री कॉलेज, नई बस्ती, शेर मोहम्मद में पैदल चलकर रोड शो किया और मतदाताओं से आप प्रत्याशी हिना जिलानी के लिए वोट मांगें। सभा को प्रत्याशी हिना जिलानी, व्यापारी नेता अफरोज जिलानी, दानिश खां, राजीव त्रिपाठी व अजय सक्सेना अक्कू, मनोज पंडित, हारुन अहमद ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed