{"_id":"59c0248a4f1c1bae688b5426","slug":"71505764490-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियो का एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियो का एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)
ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शहर में जुलूस निकालकर बढ़ती महंगाई सहित विभिन्न मांगों को लेकर तहसील स्थित एसडीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सोमवार को सुबह करीब ग्यारह बजे ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला बस स्टैंड के सामने एकत्र हुए और वहां से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंदगीराम के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय को सौंपा।
जिला उपाध्यक्ष चंदगीराम शर्मा ने कहा लोग बढ़ती महंगाई के कारण परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी होने से लोगों को परेशानी हो रही है। किसानों को मामूली कर्ज माफी दी है। बिजली के दाम बढ़ रहे हैं। किसानों का गन्ना भुगतान अधर में लटका है। नहरों की पटरियां टूटी पड़ी है। सरकारी सहायता अपात्र लोगों को मिल रही है। मिड डे मिल में मानक के विपरीत राशन बांटा जा रहा है। राशन कार्ड का फायदा अपात्र लोग उठा रहे हैं। ज्ञापन में राष्ट्रपति से सरकार को महंगाई पर लगाम लगाने के लिए निर्देश देने की मांग की। इसमें नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, डॉ. प्रमोद कुमार, सागर शांडिल्य, अक्षय बाबू, प्रेम चंद जैन, शिव लाल, गजे सिंह, बबलू कश्यप, ब्रह्म दत्त, रोहित बंसल, डब्बू शर्मा, अभिषेक कौशिक, संतोष देवी, लक्ष्मी देवी, नीतू शर्मा आदि रहे।