फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्ट 26 को देंगे धरना, सौंपेगे ज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्ट 26 को देंगे धरना, सौंपेगे ज्ञापन

Sun, 13 Aug 2017 05:51 PM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों को लेकर फार्मासिस्ट 26 को देंगे धरना, सौंपेगे ज्ञापन
पीलीभीत। जिले के सरकारी अस्पतालों के फार्मासिस्ट लंबित मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में 26 अगस्त को सीएमओ कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री व स्वास्थ्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपेंगे। यह निर्णय डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सभागार में रविवार को हुई बैठक में कहा गया कि राज्य वेतन समिति द्वारा कई बार बैठकों में बनी सहमति के बाद भी अभी तक वेतन विसंगतियों की रिपोर्ट सरकार को नहीं सौंपी जा सकी है। चिकित्सालयों में मानक निर्धारण, ट्रामा सेंटर में पद सृजन, संवर्ग का पुनर्गठन, पदोन्नति के रिक्त पदों पर पदोन्नति, रिक्त पदों पर नियुक्तियां, पुरानी पेंशन बहाली आदि मांगे लंबित हैं। वहीं जनपद स्तर पर सेवा पुस्तिकाओं व भविष्य निधि पुस्तिकाओं का अद्यतन नहीं किया जा रहा है। बकाया देयों का भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है। जिसके चलत फार्मासिस्टों में रोष व्यक्त है। तय हुआ कि जिले के सभी फार्मासिस्ट 26 अगस्त को सीएमओ कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री व संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बृजलाल वर्मा ने की। सेवानिवृत चीफ फार्मासिस्ट डॉ. एचए सिद्दीकी, मंत्री अवधेश चौधरी, उपाध्यक्ष सुशांत हलधर, संयुक्त मंत्री डॉ. राजीव मिश्रा आदि ने भी विचार रखे। बैठक में राजकीय चिकित्सालयों, सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के फार्मासिस्टों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed