फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक ट्रेने का संचालन अप्रैल से

पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक ट्रेने का संचालन अप्रैल से

Fri, 15 Feb 2019 10:30 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक ट्रेने का संचालन अप्रैल से
पीलीभीत जंक्शन का निरीक्षण करते जीएम राजीव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल शुक्रवार को पीलीभीत रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर के अलावा अन्य व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ब्रॉडगेज के कार्यों पर चर्चा करते हुए पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर बीसलपुर तक अप्रैल माह में ट्रेनों का संचालन शुरू करने के अफसरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीएम राजीव अग्रवाल शुक्रवार दोपहर बाद टनकपुर की ओर से स्पेशल ट्रेन से पीलीभीत स्टेशन पहुंचे। यहां निरीक्षण शुरू करते ही जीएम के चेहरे पर नाराजगी देखने को मिली। वजह यह रही कि बरसात के चलते स्टेेशन परिसर के टिनशेड से पानी टपक रहा था। जीएम ने शेड के गेप को कम करने के अफसरों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने स्टेशन परिसर में भोजनालय, डॉरमेट्री, प्रतीक्षालय, विश्रामालय, प्रसाधन, टिकट घर का निरीक्षण किया। स्टेशन परिसर का निरीक्षण करने के बाद जीएम रेलवे की उत्तरी आवासीय कॉलोनी पहुंचे। यहां बरसात के चलते कॉलोनी के पार्क में पानी भरा देख जीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने पार्क में मिट्टी का भराव डलवाकर उसे ऊंचा करने और कॉलोनी के मार्गों की नालियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। एक आवास का निरीक्षण कर जीएम कॉलोनी से वापस स्टेशन परिसर की ओर आ गए।
विज्ञापन

राशन की दुकान पर भड़के जीएम
निरीक्षण के लिए जीएम जैसे ही कॉलोनी की ओर पहुंचे, तो कॉलोनी गेट पर बने भवन को देखकर रुक गए। उन्होंने भवन में बने कमरों की स्थिति की जानकारी ली। एक कमरे में राशन की दुकान संचालित होने की बात पर जीएम भड़क गए। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल दुकान बंद करने के अफसरों को निर्देश दिए। इसके बाद कुली विश्राम ग्रह का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम ने वहां की बदहाल स्थिति को सुधारने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी माह से शुरू हो जाएगा त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन
निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए जीएम राजीव अग्रवाल ने बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस का पीलीभीत से संचालन करने का बोर्ड से प्रस्ताव पास हो गया है, लेकिन उसके संचालन के लिए दिन सुनिश्चित नहीं हो सका है। उम्मीद है कि इसी महीने से त्रिवेणी एक्सप्रेस का पीलीभीत से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
मैलानी रूट पर ट्रेनों के संचालन में अभी लगेगा डेढ़ साल
पीलीभीत-मैलानी रूट पर ब्रॉडगेज का कार्य बंद होने के सवाल पर जीएम ने कहा कि इस रूट पर पहले सीतापुर से लखीमपुर और फिर मैलानी तक ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। इसके बाद मैलानी से पीलीभीत रूट पर ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। इसमें अभी करीब डेढ़ साल लगेगा।
दिव्यांगों की सहूलियत के लिए बनेगा रैंप
स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर जाने के लिए दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या से जीएम को अवगत कराया। इस पर जीएम ने कहा कि दिव्यांगों के लिए स्टेशन पर व्हील चेयर की व्यवस्था है, जल्द ही उनके लिए रैंप का निर्माण कराया जाएगा।
फुट ओवरब्रिज निर्माण को जल्द आमंत्रित किए जाएंगे टेंडर
ब्रॉडगेज के निर्माण के बाद रेलवे स्टेशन की व्यवस्था को बेहतर करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जीएम ने खुद इसके संकेत दिए। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का जल्द ही निर्माण शुरू कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर आमंत्रित करने के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय लोगों ने रखीं समस्याएं
रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे जीएम राजीव अग्रवाल के समक्ष कुछ स्थानीय लोगों ने भी समस्याएं रखीं। इसमें ब्रॉडगेज के कार्य के बाद स्टेशन परिसर में स्थित बुकस्टॉल के नीचे होने की शिकायत पर जीएम ने उसे ऊंचा करने के अफसरों को निर्देश दिए। इसके अलावा स्टेशन परिसर के बाहर हिस्से में बने शौचालय को कवर्ड करने को भी अफसरों से कहा।
पूर्व मंत्री ने भी की मुलाकात
पूर्व राज्यमंत्री विनोद तिवारी ने जीएम से मुलाकात कर कहा कि पूर्व में उन्होंने कुर्रैया हाल्ट को स्टेशन के रूप में बहाल करने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को पत्र दिया था। इस पर रेलवे बोर्ड को लिखा गया लेकिन रेलवे की ओर से कोई जवाब न देने से कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। उन्होंने जीएम को कुर्रैया हाल्ट को स्टेशन के रूप में विकसित करने की कार्रवाई आगे बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के परामर्शदात्री समिति के सदस्य अजय गोयल ने टनकपुर-पीलीभीत रूट पर नई ट्रेनों के संचालन और बरेली से चलने वाली आला हजरत ट्रेन को टनकपुर से चलाने की मांग रखी। रेलवे समिति के सदस्य विजय पाल ने पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर मॉल गोदाम के निर्माण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
यह अधिकारी रहे मौजूद
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे जीएम राजीव अग्रवाल के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधांशु शर्मा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर पीडी शर्मा, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह, प्रमुख वाणिज्य प्रबंधक अलोक सिंह, डीआरएम दिनेश कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अरुण खुन्नु, उप मुख्य इंजीनियर राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर आशुतोष कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

जीएम ने स्टाफ किया पुरस्कृत
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव अग्रवाल ने शुक्रवार को टनकपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम ने रनिंग रूम की स्थिति के साथ गाड़ियों की व्यवस्था को भी देखा। बेहतर सुविधा मिलने पर उन्होंने रनिंग रूम के चीफ नियंत्रक कमर अब्बास जैदी को तीस हजार रुपये की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। टनकपुर तक ट्रैक की बेहतर व्यवस्था के लिए जेई देवेंद्र कुमार और ट्रैकमैन को 15 हजार तथा एसएसई द्वितीय संतोष कुमार को 10 हजार रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed