फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   स्कूल कॉलेजों में मनाई गई गणितज्ञ रामानुजन जयंती

स्कूल कॉलेजों में मनाई गई गणितज्ञ रामानुजन जयंती

Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Published by: zaidi saba Updated Sat, 22 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
स्कूल कॉलेजों में मनाई गई गणितज्ञ रामानुजन जयंती
ramanujan - फोटो : amar ujala
वैदिक गणित मेले और प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय नखासा में रिशु बने किशोर रामानुजन

स्कूल कॉलेजों में शनिवार को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाई गई। इस दौरान वैदिक गणित मेला और गणित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गणित प्रश्नमंच समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संघ चालक ओमप्रकाश ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र सिसौदिया ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय अध्यक्ष बृजेंद्र कुमार अग्रवाल ने प्राचीन भारतीय गणितज्ञ बौधायन, स्वामी भारती कृष्णतीर्थ के गणित प्रेम समेत स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य बबिता रानी ने गणित मेले की प्रासंगिकता पर विचार रखे। प्रबंधक करुणाशंकर शुक्ला ने देश के प्राचीन विज्ञान और वैज्ञानिक खोजों पर प्रकाश डालते हुए प्राचीन विज्ञान व गणित सीखने की प्रेरणा दी। इस दौरान वैदिक गणित प्रश्नमंच प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में विद्यालय के अलावा अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज, संतराम शिशु मंदिर व सरस्वती शिशु मंदिर साहूकारा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल विद्या मंदिर की टीम ने पहला, अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिश वर्ग में संतराम शिशु मंदिर व शिशु मंदिर साहूकारा ने क्रमश: पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। लिटिल एंजिल्स स्कूल, ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, स्प्रिंगडेल कॉलेज, मेस्टन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने मेले का अवलोकन किया। इस मौके पर सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। समाधान विकास समिति विपनेट क्लब के तत्वाधान में कंपोजिट विद्यालय नखासा में प्रधानाध्यापक अमित शर्मा ने गणितज्ञ रामानुजन के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरहा के अजय गुप्ता, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गंगाराम, पंकज, यामिनी मिश्रा और बरहा की प्रधानाध्यापिका गीता ने बच्चों को गणित के प्रति प्रेरित किया। इस दौरान प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में श्रेष्ठ स्थान तथा अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र रिशु को किशोर रामानुजन सम्मान से सम्मानित किया गया। उनके मार्ग दर्शक शिक्षक अमित शर्मा को गुरु द्रोणाचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने बच्चों को गणित के प्रति प्रेरित किया। संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में हुए कार्यक्रम में जयंती प्रमुख अरुण गुप्ता ने बच्चों को गणितज्ञ रामानुजन के बारे में विस्तार से बताया। यहां जतिन शर्मा, नेहा, पूजा, ज्योति भटनागर, शिवानी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मॉडल स्कूल टाह पौटा में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। संकुल प्रभारी अजय कुमार व प्रधानाध्यापक विभव सक्सेना ने बच्चों को आचार्य रामानुजन के व्यक्तित्व व कृतित्व के बारे में बताया। इस दौरान कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अंजना शुक्ला, ममता देवी, प्रगति धामी, मुनीश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed