{"_id":"5c1bc66abdec225706705da5","slug":"61545324138-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंसर और एमआरआई सुविधा के फिलहाल आसार नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंसर और एमआरआई सुविधा के फिलहाल आसार नहीं
Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Thu, 20 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
diss hospital
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान परिषद में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने दिया जवाब
हाल-ए-जिला अस्पताल
कैंसर के इलाज और एमआरआई जैसी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अपने जिले को राहत मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। इसका खुलासा विधान परिषद में पूछे गए सवाल के जवाब में सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने किया है।
विधान परिषद सदस्य अमित यादव ने सदन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री से जानना चाहा कि पीलीभीत के जिला अस्पताल में लोगों के लिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज और एमआरआई सेवा उपलब्ध है अथवा नहीं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब में बताया कि पीलीभीत के जिला अस्पताल के लिए एमआरआई मशीन लगवाने की कोई योजना नहीं है। मंडलीय अस्पतालों में एमआरआई मशीन के लिए निविदा आमंत्रित की गई थी, लेकिन उपयुक्त प्रतिभागी न मिलने के कारण प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। जबकि कैंसर के इलाज के लिए जिला अस्पताल में प्रक्रिया चल रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में बताया कि शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भी एमआरआई मशीन लगाने की कोई योजना नहीं है। शाहजहांपुर अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा गया कि 43 चिकित्सकों के सापेक्ष 22 कार्यरत हैं। धर्मार्थ कार्य मंत्री से पूछे गए सवाल के जवाब में बताया गया कि पीलीभीत के वृद्ध अशक्त व निराश्रित लोगों के लिए चार धाम की मुफ्त यात्रा की कोई योजना नहीं है। एमएलसी श्री यादव ने बताया कि जबकि सपा शासन काल में चार धाम की सुविधा थी।