{"_id":"5b3faccd4f1c1bbd248b4ca4","slug":"61530899661-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडीआरएफ की टीम ने किसी ट्रांस शारदा क्षेत्र दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडीआरएफ की टीम ने किसी ट्रांस शारदा क्षेत्र दौरा
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
06 पीबीटीपी 30
एनडीआरएफ की टीम ने किसी ट्रांस शारदा क्षेत्र दौरा
क्रासर...
संभावित बाढ़ की स्थिति पर बचाव का किया आंकलन
अमर उजाला ब्यूरो
हजारा। एनडीआरएफ की टीम ने ट्रांस शारदा क्षेत्र का दौरा कर शारदा से प्रभावित गांव की स्थिति देखी। टीम ने संभावित बाढ़ की स्थिति पर बचाव कार्य का आंकलन किया साथ ही ग्रामीणों से भी जानकारी दी।
शारदा नदी में बाढ़ आने पर हर वर्ष बड़ी क्षति क्षेत्र को होती है। इस पर शासन ने बाढ़ से होने वाले नुकसान को बचाने के लिए तमाम प्रयास किए हैं। इसी के तहत शुक्रवार को उत्तराखंड के रानीखेत से एनडीआरएफ के सेनानायक रुद्र कुमार के नेतृत्व में टीम राणा प्रताप नगर पहुंची। टीम ने एएसआई चंद्रशेखर देव व पवन कुमार के साथ शारदा नदी का जलस्तर एवं इसके द्वारा संभावित कटान क्षेत्र देखा। इसके अलावा टीम ने नदी में बाढ़ आने की स्थिति में ग्रामीणों को सुरक्षित बचाने, धन-जन की हानि रोकने, सुरक्षित स्थान व रास्तों आदि की जानकारी देकर खाका खींचा। नदी क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद टीम ने ग्रामीणों से भी बाढ़ के बारे में जानकारी दी और उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। टीम के साथ तहसीलदार आशुतोष कुमार, नायब तहसीलदार अनुरीाग सिंह, कानूनगो रामचंद्र, थाना प्रभारी सीपी शुक्ला, पीडी मौर्य, रामामोहन चौबे सहित कई लोग थे।