फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खाद की दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

खाद की दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

Thu, 08 Mar 2018 06:56 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खाद की दुकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप
खाद की दुकानों पर छापामारी से मचा ड़कंप
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने टीम के साथ की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा। नगर की खाद की दुकानों पर बृहस्पतिवार दोपहर को जिला कृषि अधिकारी उमेश शाहू ने टीम के साथ छापामारी की। इस दौरान खाद व बीज के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान खाद व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।

टीम के साथ जिला कृषि अधिकारी सबसे पहले नगर के जायसवाल ट्रेडर्स पहुंचे। यहां व्यापारी से बातचीत करने के बाद उन्होंने जांच को नमूने लिए। इसके बाद किसान एग्रो ट्रेडर्स, गुरुनानक खाद भंडार, शुभम खाद भंडार, सपन खाद भंडार, मिश्रा खाद भंडार, गंगवार खाद भंडार सहित करीब 12 दुकानों पर छापा मारकर यूरिया, डीएपी व सुपर फास्फेट का सत्यापन किया और नमूने लिया। इस दौरान अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। उन्होंने बताया कि स्टॉक का सत्यापन सभी जगह संतोषजनक मिला है। समस्त दुकानदारों को उर्वरकों की दरें और स्टाक दुकान पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि किसी तरह का ओवर रेट न वसूला जा सके। ऐसा करने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जो दुकानदार छापामारी में प्रतिष्ठान बंद कर चले गए हैं, उनको भी नोटिस दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान एक व्यापारी की गुमराह करने के आरोप में फटकार भी लगाई गई। वह जिला कृषि अधिकारी को फोन पर गुमराह कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed