फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   जिले भर के बीएसएनएल कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, बंद रहे कार्यालय

जिले भर के बीएसएनएल कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, बंद रहे कार्यालय

Tue, 12 Dec 2017 06:17 PM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
जिले भर के बीएसएनएल कर्मियों ने शुरू की हड़ताल, बंद रहे कार्यालय
हड़ताल पर बैठे बीएसएनएल के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। तृतीय वेतन समिति को लागू कराने समेत दो सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर जिले भर के बीएसएनएल अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कार्यालयों में ताले लटके रहे।
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को जिले भर के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते टीडीएम कार्यालय समेत अन्य कार्यालय भी पूरी तरह से बंद रहे। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शहर स्थित जिला दूर संचार प्रबंधक कार्यालय परिसर में जिले भर के अधिकारी व कर्मचारी एकत्र हुए और सभा की। वक्ताओं ने कहा गया कि तीसरा वेतन संशोधन एक जनवरी 2017 से 15 प्रतिशत फिटमेंट और सभी भत्तों के संशोधन के साथ हल कराने व सहायक टॉवर कपंनियों का गठन बंद करने की मांग काफी समय से लंबित चली आ रही है। सरकार भी इन मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। संयुक्त मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर दो दिवसीय हड़ताल का फैसला लिया गया है। यदि उक्त मांगों को जल्द निराकरण नहीं किया गया तो देश भर में आंदोलन किया जाएगा। सभा में विनय पाठक, एके गुप्ता, अजय सिंह, कपिल कुमार, एके तिवारी, ओपी सिंह आदि ने अधिकारियों व कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान बीएसएनएल एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ग्यानेंद्र सिंह, एआईबीबीएसएनएल केे प्रांतीय अध्यक्ष एएच खान, बीएसएनएल ईयू के जिलाध्यक्ष आरके मिश्रा अपने-अपने संगठन सदस्यों के साथ हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते अपनी समस्याओं का निराकरण कराने कार्यालयों में पहुंचे उपभोक्ताओं को बिना कार्य कराए ही बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बीसलपुर। संयुक्त मोर्चा के देशव्यापी आह्वान पर यहां भी बीएसएनएल के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। मंगलवार को बीएसएनएल कार्यालय पर हड़ताली अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सभा की। सभा में कर्मचारियों से मांगों को लेकर एकजुट रहने को आह्वान किया गया। सभा में एसडीओ ग्यानेंद्र सिंह, राकेश कुमार, दयाराम, भगवानदास, पूर्णानंद, ज्वाला प्रसाद, केडी पाठक, रामऔतार आदि ने विचार रखे। यहां बिलसंडा, टिकरी, चुर्रासकतपुर, पौटाकलां, बरखेड़ा आदि के हड़ताली कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed