{"_id":"5a2845c34f1c1b001c8b73d3","slug":"61512588739-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल उत्पीड़न की आवाज उठाएं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल उत्पीड़न की आवाज उठाएं बच्चे
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
गोष्ठी में वक्ताओं ने बच्चों को बाल उत्पीड़न के प्रति जागरूक कर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।
बुधवार को देव कृष्णा पब्लिक स्कूल में बाल उत्पीड़न रोकने एवं संरक्षण के लिए न्याय पीठ सीडब्ल्यूसी जी और चाइल्ड लाइन ने संयुक्त मुहिम शुरू कर गोष्ठी की। इसमें न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के न्याय अधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने कहा बाल श्रम, बाल विवाह बच्चों का उत्पीड़न, मानसिक व शारीरिक शोषण रोकने के लिए न्याय पीठ सीडब्ल्यूसी कार्य कर रही है। बच्चे अपना उत्पीड़न होने पर सीडब्ल्यूसी और राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं। चाइल्ड लाइन कार्यक्रम की समन्यवक और जनहित फाउंडेशन की निदेशक अनीता राणा ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्था, घर परिवार, समाज, खेत खलिहान आदि में बच्चों के साथ होने वाला उत्पीड़न कानूनन अपराध है। इसके खिलाफ 1098 पर निशुल्क शिकायत की जा सकती है। भारत सरकार और प्रदेश सरकार बच्चों का उत्पीड़न रोकने के लिए प्रभावी कार्य कर रही हैं। सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव ने विद्यालय के अध्यापकों को बाल अधिकार की जानकारी दी। इस दौरान प्रबंधक सोनू यादव, प्रधानाचार्य सीमा दुग्गल, नीरज नैन, सोनू त्यागी, सरला यादव, गौतम शर्मा, मंजू चिकारा, पूनम वर्मा, शरद शर्मा, पिंकेश आदि रहे।