फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आज जमा होंगे शहर और बरखेड़ा के आवेदन

आज जमा होंगे शहर और बरखेड़ा के आवेदन

Sun, 22 Oct 2017 06:26 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
आज जमा होंगे  शहर और बरखेड़ा के आवेदन
पीलीभीत। स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सोमवार 23 अक्तूबर को अपरान्ह तीन बजे से जिला पंचायत गेस्ट हाउस में सदर और बरखेड़ा विधानसभा में आने वाले नगरपालिका व नगर पंचायत कार्यकर्ताओं से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के जिला समन्यक भाजपा जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट ने बताया कि 23 को नगरपालिका पीलीभीत, नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा, न्यूरिया, बरखेड़ा व जहानाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं से आवेदन भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और निकाय चुनाव के जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार के पास जमा किए जाएंगे। 24 को सुबह 11 बजे बीसलपुर चीनी मिल के अतिथिगृह में नगरपालिका बीसलपुर और नगर पंचायत बिलसंडा के आवदेन लिए जाएंगे जबकि 24 अक्तूबर को ही अपरान्ह दो बजे से पूरनपुर के राम होटल में नगरपालिका पूरनपुर और नगर पंचायत कलीनगर के आवेदन लिए जाएंगे। इस मौके पर सभी निकायों के प्रभारी व समन्वयक भी मौजूद रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार ने बताया कि चुनावी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन हो गया है। 23 व 24 को सभी निकायों से मिलने वाले आवेदनों को 25 की जिला बैठक में रखा जाएगा। इन आवेदकों की सूची हाईकमान को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed