फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   600 families of Puranpur did not get electricity due to transformer explosion

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से पूरनपुर के 600 परिवारों को नहीं मिली बिजली

Fri, 19 Jul 2024 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
600 families of Puranpur did not get electricity due to transformer explosion
पूरनपुर। ट्रांसफार्मर फुंकने से नगर के 600 परिवारों की बिजली आपूर्ति दिनभर ठप रही। इस कारण उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत आई।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा तीन बजे फुंका। इससे नगर के ब्लॉक रोड, ब्लाॅक चौराहा, स्टेशन रोड, राजन टाॅकीज वाली गली, रजागंज की गली सहित 600 परिवारों की आपूर्ति ठप हो गई। व्हाट्सएप ग्रुप पर मैसेज डालकर इसकी जानकारी ग्रुप से जुड़े उपभोक्ताओं को दी गई। साथ ही दूसरा ट्रांसफार्मर आने पर बिजली आपूर्ति सुचारू होने की भी जानकारी दी गई।

इसके अलावा लाइनपार केबल बदलने के लिए सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति काट दी गई। बंद की गई बिजली आपूर्ति शाम छह बजे तक सुचारू नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में ठप बिजली आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में रोष रहा। जेई कुलदीप सिंह ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए दूसरा ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed