फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   60 thousand rupees were withdrawn from the account through fraud

Pilibhit News: धोखाधड़ी कर खाते से 60 हजार रुपये उड़ाए

Thu, 12 Dec 2024 12:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 12:07 PM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees were withdrawn from the account through fraud
पूरनपुर। मोहल्ला बमनपुरी निवासी रानी कौर ने धोखाधड़ी कर खाते से 60 हजार रुपये काटने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शाखा प्रबंधक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में रानी कौर ने कहा कि नगर की एक बैंक शाखा में उसका बचत खाता है। आरोप है कि 10 दिसंबर को एक मोबाइल नंबर से काॅल करने वाले ने बैंक के कस्टमर केयर से बात करने का हवाला देकर जानकारी चाही। इस पर उसने अपने पति जसवंत सिंह से मोबाइल पर बात कराई। पति ने मोबाइल पर कोई जानकारी देने से इन्कार कर दिया। बाद में फिर फोन करने वाले ने कस्टमर केयर से बात करने का हवाला देकर उसके पति को विश्वास में ले लिया और एक एप्लीकेशन फिल कराई। एप्लीकेशन फिल करते ही उसके खाते से 60 हजार रुपये कट गए। खाता धारक ने धोखाधड़ी होने का आरोप लगाते हुए बैंक शाखा प्रबंधक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed