फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   नहीं रुक रही अमरिया क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी

नहीं रुक रही अमरिया क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी

Sat, 22 Dec 2018 10:59 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो अमरिया।
अमर उजाला ब्यूरो अमरिया। Published by: zaidi saba Updated Sat, 22 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
नहीं रुक रही अमरिया क्षेत्र में बाघ की चहलकदमी
tiger - फोटो : amar ujala
सूरजपुर गांव की सीमा में बाघ के पगचिह्न मिलने से मजदूर सहमे
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में खेतों की ओर चहलकदमी कर रहे बाघों की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को न्यूरिया थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव की सीमा में बाघ के पगचिह्न मिलने से दहशत फैल गई। खेत पर फसल में कीटनाशक दवाई लगा रहे मजदूरों की सूचना पर वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।

टाइगर रिजर्व से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव की सीमा में बाघ के कुनबे का आतंक जारी हैं। लगातार आबादी क्षेत्र के निकट बाघ की लगातार चहलकदमी से किसानों में दहशत का माहौल है। शनिवार को न्यूरिया थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव सीमा में बाघ के पगचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया। जोशी कॉलोनी निवासी मजदूर टोनी, बब्लू गोपाल और तुलसी राम खेत पर मटर की फसल में कीटनाशक दवाई लगाने पहुंचे। फसल में आगे बढ़ते ही उनकी नजर बाघ के पगचिह्नों पर पड़ी तो पसीने छूट गए। डर के चलते मजदूरों ने फार्म हाउस पहुंचे कर मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मी अवनेश गंगवार, मुश्ताक अहमद, चेतन कुमार ने जानकारी जुटाने के साथ बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed