{"_id":"5c1e7492bdec2256a32efb8d","slug":"51545499794-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शवदाह गृह गलत स्थान पर बना मिला, सेवा पुस्तिकाएं अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शवदाह गृह गलत स्थान पर बना मिला, सेवा पुस्तिकाएं अधूरी
Sat, 22 Dec 2018 10:59 PM IST
zaidi saba
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Published by: zaidi saba
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
nodel office
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोडल अधिकारी ने बीसलपुर व बरखेड़ा में किया निरीक्षण
जिले के नोडल अधिकारी पीके पांडेय ने शनिवार को बीसलपुर में ब्लाक कार्यालय का और बरखेड़ा में नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। बीसलपुर में निरीक्षण के दौरान पाया कि विधायक निधि से बने शवदाह गृह ठीक स्थान पर नहीं बने हैं। यही नहीं कुछ अभिलेख भी अधूरे मिले। इस पर बीडीओ कहीं दो ग्राम पंचायत अधिकारियों के निलंबन के कारण कार्य के पिछड़े होने की दुहाई दे अपने को बचाते दिखे तो बगलें झांकते। बरखेड़ा में भी छिटपुट कमी पाई गई। इस पर नोडल अफसर ने सभी कमियों को सुधारने के निर्देश दिए।
बीसलपुर। नोडल अधिकारी ने ब्लॉक कार्यालय में जरूरी अभिलेख देखे। मनरेगा का कार्य शिथिल गति में होने का कारण पूछने पर बीडीओ केबी सिंह ने बताया कि उनके ब्लॉक के दो ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित चल रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अभिलेखों का निरीक्षण करने पर पता चला कि अभी तक 174 के विपरीत केवल 76 आवास पूर्ण हो पाए हैं। विधायक निधि से बनने वाले शवदाह गृहों की पत्रावली देखने पर पता चला कि अधिकांश शव दाह गृह गलत स्थान पर बने होने के कारण उनका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम वंदना त्रिवेदी और पीडी अनिल कुमार को ब्लाक कार्यालय का समय-समय पर निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए हैं।
बरखेड़ा। नोडल अधिकारी पीके पांडेय ने नगर पंचायत बरखेड़ा का निरीक्षण किया। संपत्ति रजिस्टर चेक किया। इसके बाद एसडीएम बीसलपुर व नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी वंदना त्रिवेदी व नगर पंचायत चेयरमैन हज्जन इदरीश बेगम के पति पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद से तैनात कर्मचारियों की जानकारी की। अधिशासी अधिकारी ने नगर में पंप खराब होने की बात कही। जिस पर उन्होंने स्टीमेंट बनाकर भेजने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी ने नोडल अधिकारी को बताया कि कस्बे में कोई कार्य नगर पंचायत द्वारा कराया जाता है तो हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता व्यवधान उत्पन्न करते हैं। जिस पर उन्होंने पुलिस का सहयोग लेने की बात कही। निरीक्षण के दौरान एडीएम एफआर बृजकिशोर भी मौजूद रहे।