फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   शिकारियों के निशाने पर मेहमान पक्षी

शिकारियों के निशाने पर मेहमान पक्षी

Wed, 19 Dec 2018 10:48 PM IST
saba zaidi zaidi saba
Updated Wed, 19 Dec 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शिकारियों के निशाने पर मेहमान पक्षी
सर्द मौसम में फिर होने लगी पक्षियों की आमद
विज्ञापन

सुरक्षा बन गई अफसरों की चुनौती
नवंबर माह से शारदा डैम में शुरू हो जाता है प्रवासी पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला


पीलीभीत। सर्द मौसम में जिले की ओर रुख कर शारदा डैम की शोभा बढ़ाने वाले प्रवासी पक्षियों की आमद शुरू हो गई है। डैम के पानी में झुंड के रूप में मौजूद इन पक्षियों पर शिकारियों की नजर भी पड़नी शुरू हो गई है। पूर्व वर्षों में भी प्रवासी पक्षियों के शिकार को अंजाम दिया जाता रहा है, कुछ मामले उजागर भी हुए हैं। ऐसे में इस बार भी शारदा डैम की रौनक बढ़ाने पहुंच रहे मेहमान पक्षियों की सुरक्षा जिम्मेदारों के लिए चुनौती बनी हुई हैं।
प्रथम पंच वर्षीय योजना के तहत मिट्टी से बना 22 किलोमीटर लंबा शारदा डैम है। लंबे समय बाद डैम में मछली शिकार का ठेका कर दिया गया। जिसके बाद से ठेकेदार के लोगों ने पूर्व की तरह स्थानीय शिकारियों को मछली के शिकार की जिम्मेदारी दी है। खास बात यह है कि पूर्व वर्षों में डैम में मछली नीलामी का ठेका न होने का फायदा उठाते हुए शिकारियों ने डैम में मछलियों के अवैध शिकार को खुलेआम अंजाम दिया है। इसकी आड़ में प्रवासी पक्षियों का शिकार भी किया जाता रहा है। बताते हैं कि जिस क्षेत्र में चारे की अधिकता होती है प्रवासी पक्षी उसी इलाके को अपना वासस्थल बना लेते हैं। इसी के चलते डैम के जीरो किमी से चार किमी तक और आगे 17 किमी से 19 किमी तक चारे की अधिकता है और प्रवासी पक्षी भी तेजी से इस इलाके में अपना डेरा बनाने लगे हैं। इधर ठंड बढ़ने के साथ ही प्रवासी पक्षियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिसके चलते पक्षियों पर स्थानीय लोगों की नजर पहुंचने लगी है।
विज्ञापन


पक्षियों की सुरक्षा बनी चुनौती
पूर्व वर्षों में डैम में मछली शिकार का नीलाम न होने से स्थानीय शिकारियों ने जिम्मेदारों से साठगांठ कर धंधे को खुलेआम अंजाम दिया। इधर, डैम में मछली का नीलामी ठेका हो गया है, जिसके बाद से ही मछली का शिकार भी डैम में शुरू हो गया है। इधर सर्द मौसम के साथ ही मेहमान पक्षियों की आमद भी होने लगी है। ऐसे में साइबेरियन पक्षियों की सुरक्षा वन विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में रहती है अधिक सक्रियता
पूर्व वर्षों में शारदा डैम की तलहटी में बसी पुरैना ताल्लुके महाराजपुर, रमनगरा और मठइया लालपुर गांव का क्षेत्र मछली के अवैध शिकार के साथ प्रवासी पक्षियों के शिकार का गढ़ बन रहा है। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि इस क्षेत्र में चारे की अधिकता के चलते प्रवासी पक्षी यहां बहुतायत में पहुंचते हैं।

यहां पकड़े गए शिकारी
डैम से अवैध रूप से प्रवासी पक्षियों का शिकार होता रहा है। गत वर्षों में उत्तराखंड के वन महोलिया के तीन शिकारियों के पास से एक दर्जन मारे गए प्रवासी पक्षी बरामद किए गए, जिन्हें बाद में विभागीय केस काटने के बाद जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी कई मामले उजागर हुए, लेकिन सभी को निपटा दिया गया।


शारदा डैम में प्रवासी पक्षियों की आमद होने लगी है। इसके साथ ही इस पर बाकायदा पैनी निगाह रखी जा रही है। शारदा सागर डैम में मत्स्य निगम की जिम्मेदारी है। यदि कहीं कोई अवैध शिकार का मामला प्रकाश में आता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- प्रवीण खरे, एसडीओ, पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed