{"_id":"5b58c4be4f1c1be94b8b6c6d","slug":"51532544190-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जा रहे मजदूर को दिखा बाघ तो छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर जा रहे मजदूर को दिखा बाघ तो छूटे पसीने
Pilibhit
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत पर चल रहे इंजन को बंद करने के लिए जा रहे ट्रैक्टर सवार मजदूर का झाड़ियों से निकल कर सड़क पर आए बाघ को देख पसीना छूट गया। मजदूर ने पहले ट्रैक्टर पीछे की तरफ भगाया। मजदूर से मिली सूचना पर खेत स्वामी व ग्रामीण जमा हुए। हालांकि बाघ लोगों के पहुंचने से पहले ही झाड़ियों में चला गया। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की निगरानी टीम ने मौके पर बाघ के पगमार्क ट्रेस किए। बाघ की दस्तक के बाद से ग्रामीण दहशतजदां हैं।
तहसील अमरिया क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी किसान मंजीत सिंह ने बताया कि जोशी कॉलोनी निवासी उनका मजदूर गोपाल बुधवार सुबह साढ़े सात बजे खेत पर चल रहे इंजन को बंद करने के लिए ट्रैक्टर लेकर गया था। खेत पर जाते वक्त रास्ते में झाड़ियों से एक बाघ निकलकर सड़क पर आ गया। बाघ को देख गोपाल पहले कुछ मिनट तक ट्रैक्टर बंद कर खड़ा रहा। इसके बाद मौका लगते ही दुबारा ट्रैक्टर स्टार्ट कर पीछे भगा दिया। काफी दूर पहुंचने के बाद उसने सूचना उनको दी। इस पर वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन बाघ वापस झाड़ियों में जा चुका था। सूचना वन विभाग को दी गई तो निगरानी टीम के प्रभारी शेर सिंह, मुश्ताक अहमद, चेतन कुमार मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। उन्होंने बताया कि बाघ के पगमार्क ट्रेस किए गए हैं। गांव के लोगों को बाघ की मौजूदगी को लेकर अलर्ट करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।