{"_id":"5b3fadc14f1c1b0f278b4e7d","slug":"51530899905-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बैठा बाघ तो थम गए वाहनों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बैठा बाघ तो थम गए वाहनों के पहिए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
tiger
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप सफर पर निकले हुए हो और बाघ आकर सड़क के बीच बैठ जाए। ऐसे में राहगीरों का आलम क्या रहेगा, इसकी हकीकत माधोटांडा रोड पर बृहस्पतिवार शाम को दिखाई दी। बाघ को सड़क के बीच बैठा देख वाहनों के पहिए थम गए और उनमें सवार लोगों की धड़कने तेज हो गई। दो से तीन मिनट तक रुकने के बाद बाघ के वापस जंगल की तरफ चले जाने पर लोगों को राहत मिली।
माधोटांडा रोड पर वन्यजीवों के आने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार जंगल के बीच से गुजर रहे इस मार्ग पर वन्यजीव दस्तक दे चुके हैं। बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। इस बीच जंगल से निकलकर आया एक बाघ सड़क के बीच बैठ गया। यह देख वाहन चालकों के होश उड़ गए। वाहनों को रोक सभी दूर खड़े हो गए और बाघ के जाने का इंतजार करने लगे। कुछ लोगों ने वापसी करने में ही भलाई समझी। बाद में दो से तीन मिनट सड़क पर ठहरने के बाद बाघ वापस जंगल की तरफ चला गया।