फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   आबादी में पहुंचा अजगर, कुते को बनाया निवाला

आबादी में पहुंचा अजगर, कुते को बनाया निवाला

Fri, 01 Jun 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
आबादी में पहुंचा अजगर, कुते को बनाया निवाला
आबादी में पहुंचा अजगर, कुत्ते को बनाया निवाला
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे वनकर्मी, अजगर पकड़कर जंगल में छोड़ा
01 पीबीटीपी 16
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा/पीलीभीत। नेपाल बॉर्डर से सटे नौजल्हा गांव में शुक्रवार सुबह आबादी क्षेत्र में अजगर पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। अजगर ने एक कुत्ते पर हमला कर उसको निवाला बनाया। सूचना मिलने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ा। जिसके बाद उसको लग्गा-बग्गा के जंगल में छोड़ दिया गया है।

थाना क्षेत्र के नौजल्हा गांव निवासी शशांक विश्वास के मकान से सटकर बने मोबाइल टॉवर के परिसर में शुक्रवार सुबह लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। इस बीच उनकी नजर एक अजगर पर पड़ी। कुछ ही देर में काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। गांव के लोगों का कहना है कि अजगर ने कुत्ते को निवाला बना लिया। इसकी सूचना गांव के लोगों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद डिप्टी रेंजर गिरीश कुमार श्रीवास्तव, रवि यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मशक्कत कर अजगर को पकड़कर वनकर्मी ले गए। इस दौरान मौके पर जमावड़ा लगा रहा। डिप्टी रजेंर ने बताया कि पकड़ा गया अजगर करीब तीन मीटर लंबा है। उसने किसी जीव को भी निवाला बनाया है, जोकि उसके अंदर है। अजगर को लग्गा बग्गा जंगल में छोड़ दिया गया है। इधर गांव के लोगों का कहना है कि जिस कुत्ते पर अजगर ने हमला किया था, वह नहीं मिल रहा है। ऐसे में उसी कुत्ते को निगलने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed