{"_id":"5a75c0f84f1c1b9f268b8027","slug":"51517666552-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर होगी एफआईआर
Updated Sat, 03 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिस के बाद भी कब्जा न हटाने पर होगी एफआईआर
350 अवैध अतिक्रमणकारी हो चुके हैं चिह्नित
नोटिस लेने से इंकार करने पर डाक से भेजे जा रहे हैं नोटिस
शारदा डैम के वर्जित क्षेत्र में अवैध कब्जे का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा। शारदा डैम के वर्जित क्षेत्र में बसे अवैध कब्जेदार सिंचाई विभाग द्वारा भेजे जा रहे नोटिस नहीं ले रहे हैं। जिसके बाद अब इन सभी अतिक्रमणकारियों को डाक के माध्यम से नोटिस भेजे जा रहे हैं। राजस्व प्रशासन के अनुसार यदि अब अतिक्रमणकारियों ने कब्जे नहीं हटाए तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सिंचाई विभाग के 22 किमी लंबे शारदा सागर डैम के 600 फुट चौड़ाई वाले क्षेत्र को वर्जित क्षेत्र माना गया है। यहां कोई आबादी नहीं बसाई जा सकती, लेकिन वर्तमान में इस वर्जित क्षेत्र में जिले से लेकर उत्तराखंड के खटीमा इलाके तक अवैध कब्जों की भरमार है। इन अवैध कब्जों को हटाने के कई बार प्रयास किए गए, लेकिन सालों पहले किए गए अवैध कब्जे आज तक नहीं हटाए जा सके। इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब सिंचाई परियोजनाओं के आसपास किए गए अवैध कब्जों को हटाने का फरमान सुनाया तो जिले का सिंचाई विभाग भी कुंभकर्णी नींद से जागा। अफसरों के निर्देश पर सिंचाई विभाग द्वारा एंटी भूमाफिया अभियान के तहत अवैध कब्जेदारों की सूची बनाई। यह कब्जे मात्र शारदा डैम ही नहीं अमरिया क्षेत्र में भी हैं। सिंचाई विभाग के जिलेदार सुरेंद्र पाल सिंह एवं कलीनगर के तत्कालीन तहसीलदार ने 350 अवैध कब्जेदारों की सूची दो माह पूर्व एनआईसी के माध्यम से मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपलोड कर दी थी। इधर एसडीएम पुष्पा देवरार ने जिलेदार को कार्रवाई के प्रथम चरण के तहत अवैध कब्जेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। जिसके बाद जिलेदार ने दो सिंचाई कर्मियों को अवैध नोटिस देने की जिम्मेेदारी सौंपी। बताते हैं कि अवैध कब्जेदारों ने नोटिस लेने से ही इंकार कर दिया। मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। एसडीएम ने नोटिसों को डाक द्वारा भेजने के निर्देश दिए। जिलेदार के मुताबिक नोटिसों को डाक द्वारा भेजे की कार्रवाई शुरू की गई है। अब तक वर्जित क्षेत्र के सौ अवैध कब्जेदारों को डाक से नोटिस भेजे गए हैं। नोटिस में कब्जा हटाने की बात कहते यह चेतावनी दी गई है कि यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो अवैध कब्जेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इधर नोटिस कार्रवाई को लेकर अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
00
वर्जन-
दूसरे चरण में कब्जा न हटाने पर होगी एफआईआर
उप जिलाधिकारी के निर्देश पर पहले चरण में अवैध कब्जेदारों को नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की जा चुका है। अब तक करीब सौ अवैध कब्जेदारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। यदि कब्जा नहीं हटाया गया तो दूसरे चरण में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
सुरेंद्र पाल, जिलेदार,शारदा सागर