{"_id":"5a5b96bf4f1c1b8e268b4600","slug":"51515951807-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षा में शामिल होगें जिले भर के 8173 बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षा में शामिल होगें जिले भर के 8173 बच्चे
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे जिले भर के 8173 बच्चे
- जवाहर नवोदय विद्यालय की दस फरवरी को होगी परीक्षा
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की 10 फरवरी को होने वाली कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए इस वर्ष 80 सीटों के विपरीत 8173 बच्चों ने आवेदन पत्र जमा किए है जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक है। प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य जीएस अवस्थी ने बताया कि कक्षा छह की प्रवेश परीक्षाएं 10 फरवरी को जिले विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 80 सीटों के विपरीत जिले भर के 8173 बच्चों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक हैं। पिछले वर्ष 5800 बच्चे शामिल हुए थे। प्राचार्य ने बताया कि 10 फरवरी को यह प्रवेश परीक्षा एसआरएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, एसवीएम इंटर कॉलेज बीसलपुर, पब्लिक इंटर कॉलेज पूरनपुर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पूरनपुर, ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज पीलीभीत, चिरौंजीलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत और रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत आदि परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। प्राचार्य ने बताया कि इस वर्ष बिलसंडा, बरखेड़ा और अमरिया के केंद्रों पर परीक्षा नहीं होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिहाज से भरपूर मात्रा में पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर नवोदय विद्यालय का एक-एक प्रवक्ता बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा।