फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीता हरण एवं सुग्रीव मिलन की लीला का हुआ मंचन

सीता हरण एवं सुग्रीव मिलन की लीला का हुआ मंचन

Wed, 27 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
सीता हरण एवं सुग्रीव मिलन की लीला का हुआ मंचन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर में गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में सीता हरण एवं राम सुग्रीव मिलन की लीला का मंचन किया गया। सोने के मृग से धोखा देकर सीता हरण का मार्मिक मंचन हुआ।

नगर में गांधी प्याऊ पर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मामा मारीच को सोने के मृग के वेश में पंचवटी में भेजकर रावण राम और लक्ष्मण को जाल में फंसा लेता है और फिर साधु का वेश धारण करके सीता माता का हरण करके ले जाता है। जटायु रावण को रोकता है तो रावण अपनी चंद्रहास से उसके पंख काट देता है। राम लक्ष्मण सीता की खोज में जंगलों की खाक छानते हैं। वहां सुग्रीव की आज्ञा से हनुमान राम लक्ष्मण को सुग्रीव के पास ले आते हैं और सीता की खोज की तैयारी तक की रामलीला का मंचन किया। इस दौरान डायरेक्टर उमेश शर्मा, राजेश शर्मा, प्रधान नितिन जैन, अनिरुद्ध गौड़, पीयूष शर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, अतुल रूहैला, सुनील रूहैला, तरुण गुप्ता, अभिलेष गुप्ता, राजेंद्र यादव, पुनीत शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजू पांचाल, नरेश शर्मा, दीपक शर्मा, मुकेश शर्मा, नवाब सिंह धामा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed