{"_id":"6589c17a645d0745d305120b","slug":"50-thousand-rupees-withdrawn-from-villagers-pocket-in-bank-report-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-9838-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बैंक में ग्रामीण की जेब से 50 हजार रुपये निकाले, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बैंक में ग्रामीण की जेब से 50 हजार रुपये निकाले, रिपोर्ट
विज्ञापन
बरखेड़ा। नगर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 50 हजार रुपये जमा करने गए भैंसहा ग्वालपुर निवासी ओमप्रकाश की जेब से किसी ने रुपये निकाल लिए। ओमप्रकाश ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ओमप्रकाश शुक्रवार को खाते में 50 हजार रुपये जमा करने बैंक गए थे। बैंक में कनेक्टिविटी न आने के कारण उन्हें इंतजार करना पड़ा। इसके बाद कैशियर ने दूसरा फॉर्म भरने के लिए कहा। ओमप्रकाश अपना दूसरा फॉर्म बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठकर भर रहे थे कि तभी एक व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझाकर जेब से रुपये निकाल लिए। फार्म भरकर जब वह अंदर खिड़की पर गए और जेब में हाथ डाला तो रुपये निकलने का पता चला। पहले उन्होंने बैंक अधिकारी से शिकायत की। दो दिन तक कोई कार्रवाई न होने पर ओमप्रकाश ने शनिवार को बरखेड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी जाकर चेक किए तो पता चला कि बैंक के बाहर के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।