फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   50 thousand fine imposed for dumping cow dung in drain

Bareilly News: नाली में गोबर बहाने पर लगाया 50 हजार जुर्माना

Tue, 20 Jan 2026 02:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
50 thousand fine imposed for dumping cow dung in drain
बरेली। शहर में चल रही डेयरियों पर लगाम नहीं लग पा रही हैं। डेयरियों से निकलने वाला गोबर नालियों में बह रहा है, जिससे कई जगह की नालियां चोक हो रही है। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत नगर निगम से की, जिसके बाद टीम ने अभियान चलाकर 50 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

शहर में अंदर करीब 400 डेरी संचालित हो रही है, जिस वजह से नालियों में गंदगी बह रहा है। वार्ड 1 बिहारीपुर के मैमरान इलाके में चल रही डेरी से नालियों में गोबर बह रहा था, जिससे नाली चोक हो रही थी और लोगों के घरों का पानी सड़क पर बह रहा था। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत नगर निगम में की। सोमवार सुबह उपनगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे वहां पर उन्हें नालियों में गोबर बहता हुआ मिला। जांच में पाया गया कि डेरी से गोबर नाली में बहाया जा रहा है। टीम ने कार्रवाई करते हुए डेरी संचालक हबीब पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। दो दिन पहले भी पुराना शहर में एक डेरी पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया था, लेकिन उसके बाद भी डेरी संचालक सुधार नहीं कर रहे है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed