{"_id":"685aa5b0f11d963d7903fdf7","slug":"50-consumers-of-chidiyadah-have-not-received-electricity-for-48-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138427-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 48 घंटों से नहीं मिली चिड़ियादाह के 50 उपभोक्ताओं को बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 48 घंटों से नहीं मिली चिड़ियादाह के 50 उपभोक्ताओं को बिजली
विज्ञापन
शहर के नकटादाना बिजली उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर पर काम करते कर्मचारी। स्त्रोत विभाग
पीलीभीत। शहर से सटे गांव चिड़ियादाह में लगे ट्रांसफाॅर्मर का लोड बढ़ने से 50 उपभोक्ताओं को 48 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं मिली। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी के लिए भी परेशानी हुई।
चिड़ियादाह में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगा है। लोड़ बढ़ जाने से ट्रांसफाॅर्मर में आए दिन फाॅल्ट होते हैं। शनिवार की देर रात करीब नौ बजे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आने से बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने सूचना रात में विद्युत निगम के कर्मचारियों को दी, लेकिन टीम रविवार की दोपहर बाद पहुंची। इसके बाद टीम ने ट्रांसफाॅर्मर की मरम्मत शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली।
ऐसे में मंगलवार को शाम छह बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। ऐसे में घरों में लगे इंवर्टर भी डाउन हो गए। जेई सुनील कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर में दिक्कत आ गई थी। नया ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
--
छिटपुट फाॅल्ट से परेशान होते रहे उपभोक्ता
सोमवार रात करीब 12 बजे देशनगर मठिया के पास फेस की दिक्कत रही। 12:30 बजे जोशी टोला में ज्वाला देवी मंदिर के पास भी तकनीकी खराबी के कारण बिजली कटौती हुई। इसके अलावा मंगलवार को दिन में करीब एक बजे रामस्वरूप पार्क के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर में फेस की दिक्कत से 30 उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित हुई। वहीं शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, बल्लभ नगर, अवध नगर, सुरभि कॉलोनी, निरंजनकुंज, आवास विकास, साहूकारा, बाजार गेट, तुलाराम आदि इलाकों में भी बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।