{"_id":"66858fd604ec2798090eb98c","slug":"49-mm-rain-worsened-the-condition-of-the-city-water-filled-on-the-roads-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118888-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 49 मिमी बारिश ने बिगाड़ दिए शहर के हालात, सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 49 मिमी बारिश ने बिगाड़ दिए शहर के हालात, सड़कों पर भरा पानी
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव तकिया दिनारपुर के प्राथमिक स्कूल में हुआ जलभराव।स्रोत:ग्रामीण
पीलीभीत। मंगलवार की रात से हो रही बारिश ने एक बार फिर शहर के हालात बिगाड़ दिए हैं। बीते 24 घंटे में 49 मिमी हो चुकी बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति है। मुख्य मार्गों के अलावा कई मार्ग पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित है। शाम तक बारिश का क्रम जारी रहा। अभी बारिश जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
पूर्व में दो दिन हुई बारिश के बाद दोपहर बाद मौसम साफ हो गया था। मंगलवार रात से फिर बारिश शुरू हो गई, जो बुधवार शाम तक होती रही। बीते 24 घंटे में कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने से शहर के हालात बिगड़ गए हैं। 24 घंटे में 49 मिली बारिश होने से शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है।
शहर के स्टेशन रोड, टनकपुर रोड, जेपी रोड, ओवरब्रिज के नीचे आदि मार्ग पर पानी भर गया है। इसके अलावा शहर के अन्य मार्गों पर पानी भरने से आवाजाही पर खासा प्रभाव पड़ा है। लोग किसी तरह से वहां से गुजर रहे हैं। बारिश का पानी जिला क्षय रोग केंद्र में भर जाने से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश में आवास विकास कॉलोनी के पार्क की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क किनारे पड़ी सिल्ट फिर से नाली में समा गई है, इससे नालियां उफना रहीं हैं।
विज्ञापन
गन्ना और धान की फसल को पहुंचा फायदा, अभी जारी रहेगी बारिश
दो दिनों से हो रही बारिश से बुधवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री गिरा है। बुधवार को अधिकतम 28.1 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम 33.1 और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस था। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया कि बारिश अभी आगे भी जारी रहने के आसार हैं। बारिश काफी अच्छी होने से गन्ना और धान की फसल को फायदा हुआ है। धान की रोपाई भी काफी तेज हो गई है।
फोटो 7, 8
स्कूलों में भरा पानी, छात्रों को उठानी पड़ रही परेशानी
बुधवार सुबह तड़के से लगातार हुई बारिश से ग्रामीण अंचल के स्कूलों में जलभराव इस कदर है कि शिक्षकों, बच्चों को स्कूल में जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्कूल परिसर, खेल के मैदान में तीन फुट से अधिक पानी भर जाने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के कारण स्कूलों में बच्चों की संख्या भी न के बराबर रही। मौसम बदलने से स्कूलों में अंधेरा छा गया। लगातार हुई बारिश के कारण शिक्षकों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई।
पाइपलाइन डालने के लिए खोदी सड़क में भरा पानी
गजरौला। कस्बा में मस्जिद रोड गजरौला की मुख्य गली है। लगभग आठ माह पूर्व गांव की सड़क पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई थी। एक माह पूर्व उसमें पाइपलाइन डाल दी गई। ठेकेदार ने सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया। बरसात होने के बाद वह रोड गड्ढे में तब्दील हो गई। सड़क के ऊपर पानी बह रहा है। कीचड़ से लोगों का निकलना दूभर है। संवाद
विद्युत उपकेंद्र में लगे उपकरण में कमी आने से 80 गांव अंधेरे में
अमरिया। तेज बारिश के कारण विद्युत उपकेंद्र अमरिया की छत टपकने से उपकेंद्र में लगे उपकरणों में खराबी आ गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े लगभग 80 गांव के हजारों बिजली उपभोक्ताओं की रात करीब चार बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
कस्बे सहित क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश होने से बिजली कंट्रोल रूम की छत पर जलभराव हो गया। पुरानी होने के कारण छत से धीरे-धीरे पानी कंट्रोल रूम में लगे उपकरणों पर टपकने लगा। पानी टपकने से उपकरणों में खराबी आ गई। इससे रात करीब चार बजे कस्बे सहित ग्राम कैंचू टांडा, धुंधरी, माधोपुर, पिंजरा वमनपुरी, सरैंदा पट्टी, बढ़ापुरा, मझलिया, जगत, तिरकुनियां नसीर, हर्रायपुर, उदयपुर, सिरसा, चठिया, मुगलाखेड़ा, मुंडलिया गौसू, बल्लिया, कटमटा, गोपाल नगर, गूलरबोझ सहित दर्जनों गांव की बिजली ठप हो गई है। बुधवार शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई थी। संवाद
निचते स्थानों पर भरा पानी
पूरनपुर। नगर सहित क्षेत्र में दूसरे दिन बुधवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। हालांकि दोपहर को कुछ देर बारिश थमी रही। इसके बाद चार बजे से फिर बारिश शुरू हो गई। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव हो गया। नगर के विद्युत उपकेंद्र के रास्ते पर जलभराव से आवागमन करने वाले उपभोक्ताओं, कर्मचारियों को असुविधा हुई। खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी जलभराव हुआ। हालांकि दोपहर को बारिश थमने पर जलभराव समाप्त हो गया। संवाद