{"_id":"576044634f1c1bb26511c42e","slug":"47-mahadanion-the-step-increase-the-blood-donation","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 महादानियों ने बढ़ाए कदम, किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 महादानियों ने बढ़ाए कदम, किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में लगा रक्तदान शिविर
डीएम ने सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले छह रक्तदाता किए सम्मानित
राज्यमंत्री हेमराज भी पहुंचे, रक्तदाताओं को दिए प्रशस्तिपत्र
मंगलवार को रक्तदानियों का जोश और जुनून देखने लायक था। मौका था अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राजकीय ब्लड बैंक में लगे रक्तदान शिविर का। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य के आयोजित इस शिविर में एडीएम और उनकी पत्नी समेत तमाम लोगों ने रक्तदान किया। शाम पांच बजे तक शिविर में 47 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इससे पूर्व डीएम मासूम अली सरवर ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने छह उत्कृष्ट रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दोपहर में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर के साथ शिविर में पहुंच रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और टी-शर्ट प्रदान कीं। कार्यक्रम का संचालन पुष्प इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू ने किया।
करीब साढ़े नौ बजे एडीएम अजयकांत सैनी और उनकी पत्नी ऋतु सैनी ने सबसे पहले रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने रक्तदाताओं का परीक्षण कर रक्त लेने की प्रक्रिया शुरू की। शिविर में एक दंपत्ति, मां-बेटे और दो भाइयों ने भी रक्तदान किया। शिविर में कुल 47 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान अमर उजाला टीम के अलावा सिस्टम कंप्यूटर के सचिन सक्सेना ने गणमान्य लोगों को बुके देकर सम्मानित किया।
इन महादानियों को मिला सम्मान
अजीत सिंह बिंद्रा, अमित शर्मा, कृष्णगोपाल शर्मा, अमन सक्सेना, अनु अरोरा, प्रियंक कुमार।
इन्होंने किया रक्तदान
एडीएम अजयकांत सैनी, उनकी पत्नी ऋतु सैनी, कृष्णगोपाल शर्मा, अजय वर्मा, प्रियंक कुमार, महेश माथुर, अमित शर्मा, शलभ सिंह, मुकुल अग्रवाल, दिनेश तोमर, लोकेश दुलवानी, अभिषेक कुमार, डॉ. भरत कंचन, दिव्यांश कुमार, शशिबाला, अमन सक्सेना, संजीव गोस्वामी, अनु अरोरा, आदित्य चंद्रा, सुरेश धामा, जितेंद्र सिंह छाबड़ा, वैभव आर्य, दिनेश कुमार, शिवि सक्सेना, विजय कुमार, रोहित कुमार, शलभ सक्सेना, विमल सेन, ललिता गंगवार, अमित कुमार, अंकित कुमार, बाबूराम, हरीश चंद, सुरेश राणा, जितेंद्र, नीरज श्रीवास्तव, राजीव जौहरी, सीमांत शर्मा, अमित कुमार, पंकज गंगवार, तेजराम, ज्ञानप्रकाश, एसडी जोशी, फिरदौस जहां, संदीप मिश्र, सर्वेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह गिल।
विज्ञापन
यह रहे सहयोगी
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. महावीर सिंह, लैब टेक्नीशियन नायाब रसूल, दिग्विजय आर्य, जगदीश मल, आशीष सक्सेना, जाकिर और तोताराम। आईएमए तथा श्री अंजनेय फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने भी सहयोग किया।
इनकी रही मौजूदगी
रोटरी क्लब अध्यक्ष सीए संजय अग्रवाल, पुष्प इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक एसपीएस संधू, सीएमओ डॉ. ओपी सिंह, एसीएमओ डॉ. अजय वर्मा, सीएमएस डॉ. आरसी शर्मा, डॉ. अनीता चौरसिया, आईएमए सचिव डॉ. एसके मिश्र, डॉ. भरत कंचन, धीरेंद्र सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्र कट्टर, समाज सेवी सुखवीर सिंह भदौरिया आदि।
कोई पत्नी, कोई मां के साथ पहुंचा
पीलीभीत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगे रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का जज्बा देखने लायक था। शिविर में कोई पत्नी तो कोई अपनी मां और कुछ अपने भाइयों के साथ रक्तदान करने पहुंचे।
एडीएम ने सपत्नीक किया रक्तदान
एडीएम अजयकांत सैनी ने अपनी धर्मपत्नी ऋतु सैनी के साथ शिविर में सबसे पहले पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान परोपकार की श्रेणी में तो आता ही है, इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
रक्तदान करने पहुंचे मां-बेटे
मोहल्ला बागगुलेशर निवासी शशिबाला अपने पुत्र दिव्यांश कुमार और शहर की शोभनी सिंह अपने पुत्र प्रियंक कुमार के साथ रक्तदान करने पहुंचीं। शशिबाला ने पुत्र दिव्यांश कुमार के साथ रक्तदान किया। तीसरी बार शिविर में पहुंची शोभनी सिंह हीमोग्लोबिन कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सकीं। उनके पुत्र प्रियंक ने रक्तदान किया।
दो भाइयों ने भी किया रक्तदान
शिविर में कर्मचारी कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने अपने छोटे भाई अंकित कुमार के साथ पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना अपने आप में बेमिसाल है।
प्रदीप की जगह उनके भाई ने दिया खून
जिले में सर्वाधिक बार रक्तदान कर चुके प्रदीप दुलवानी तो मध्यप्रदेश में रक्तदान करने गए हैं, लेकिन मंगलवार को उनके स्थान पर उनके भाई लोकेश दुलवानी ने अमर उजाला के शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर सराहनीय प्रयास: डीएम
अमर उजाला द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन सराहनीय प्रयास है। आपके एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
- मासूम अली सरवर, जिलाधिकारी
सम्मान के पात्र हैं स्वैच्छिक रक्तदाता
अपना खून देकर दूसरों की जिंदगी बचाने वाले स्वैच्छिक रक्तदाता सम्मान के पात्र हैं। अमर उजाला की मुहिम समाज को एक नई दिशा दे रही है। ऐसे आयोजन गंगा जमुनी तहजीब को भी कायम रखे हुए हैं।
- हेमराज वर्मा, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री