{"_id":"678207aec8497d4fa40e722f","slug":"4371-candidates-will-appear-for-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-preparations-complete-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-128749-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 4,371 परीक्षार्थी देंगे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 4,371 परीक्षार्थी देंगे नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, तैयारियां पूरी
Sat, 11 Jan 2025 03:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:06 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को जिले के 15 केंद्रों पर कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा में 4,371 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। विद्यालय प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि कक्षा छह में 80 सीटों के लिए 4,371 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को कराई जाएगी। जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय का एक-एक प्रवक्ता सभी परीक्षा केंद्र पर बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेगा। सुरक्षा के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा अधिकृत अधिकारी परीक्षा का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विभाग द्वारा बनाए गए उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में भिजवाई जाएंगी। प्रवेश परीक्षा नवोदय विद्यालय के परीक्षा प्रभारी जेपी त्रिपाठी के निर्देशन में होगी।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती