फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   416 farmers claimed for Prime Minister's crop insurance

Pilibhit News: प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए 416 किसानों ने किया दावा

Fri, 24 Mar 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
416 farmers claimed for Prime Minister's crop insurance
- बारिश से हुए नुकसान को लेकर 72 घंटे में मांगा गया था किसानों से दावा
विज्ञापन

- दावेे के आने के बाद सत्यापन कराकर किया जाएगा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दो दिन में जिले में करीब 30 एमएम बारिश ने किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को चौपट कर दिया था। फसल पूर्ण रूप से खेतों में बिछ गई। शासन के आदेश पर किसानों को क्षतिपूर्ति के लिए तत्काल सर्वे कराने के आदेश जारी हुए थे। इसके अलावा शासन ने फसल बीमा का लाभ लेने के लिए किसानों से 72 घंटे के अंदर दावा पेश करने को कहा था। उसके लिए सभी ब्लॉकों में बीमा कंपनी के कर्मचारियों को लगाया गया। जिले में 416 किसानों ने अपना दावा पेश किया है।इधर प्रशासन की ओर से खराब हुई फसलों का सर्वे कराया जा रहा है, रिपोर्ट शुक्रवार तक आने की उम्मीद है।
किसानों के इस दावे के बाद आज से खेतों पर जाकर बीमा कंपनी के लोग सत्यापन करेंगे। सत्यापन के बाद क्षति का आकलन कर उनको बीमा की राशि दी जाएगी। इधर राजस्व विभाग की ओर से फसलों को लेकर अभी सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

00
चार फसलों का होता है बीमा
प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ मात्र चार फसलों को करने पर ही मिलता है। उसमें गेहूं का बीमा 78694 रुपये प्रति हेक्टेयर, मसूर का 50726 रुपये प्रति हेक्टेयर तथा काली सरसों का 40615 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बीमा किया जाता है। इस दौरान बारिश व ओलावृष्टि में नुकसान होने पर दावे के बाद खेतों पर जाकर क्षति का आकलन करते हुए उसी प्रतिशत के हिसाब से बीमित धनराशि का लाभ किसानों को दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
259 किसानों को पूर्व में मिला था 44 लाख
धान के सीजन में हुई बारिश के बाद बीमा कंपनी की ओर से सर्वे के दौरान जिले के 259 किसानों ने अपना दावा पेश किया था। इस पर सर्वे के बाद सभी किसानों को 44 लाख रुपये की धनराशि उनके खातों में भेजी गई थी।
00
जिले के 12908 किसानों ने करवाया था बीमा
गेहूं, सरसों व मसूर की फसल के लिए जिले के 12908 किसानों ने अपना बीमा करवाया था, ताकि किसी प्रकार की आपदा होने के बाद उनको नुकसान की भरपाई हो सके। इसके सापेक्ष 416 किसानों ने दो दिन में हुई बारिश के बाद दावा पेश किया है। कृषि विभाग के अनुसार वैसे जिले में तीन लाख से अधिक किसान हैं।

00
बीमा का लाभ लेने के लिए 72 घंटे में 416 किसानों ने दावा पेश किया है। सभी किसानों के खेतों में आज से बीमा कंपनी की टीम जाकर सत्यापन करेगी। इसके बाद नुकसान की भरपाई की धनराशि जारी की जाएगी।
- विनोद कुुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed