फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   सीबीएसई परीक्षा: स्कूल यूनिफॉर्म में देनी होगी परीक्षार्थियों को परीक्षा

सीबीएसई परीक्षा: स्कूल यूनिफॉर्म में देनी होगी परीक्षार्थियों को परीक्षा

Fri, 15 Feb 2019 05:18 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Fri, 15 Feb 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा: स्कूल यूनिफॉर्म में देनी होगी परीक्षार्थियों को परीक्षा
पीलीभीत। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को स्कूल यूनिफाॅर्म में आने पर ही एंट्री मिल सकेगी। इसके बगैर परीक्षा देने की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं परीक्षार्थियों को इस बार एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ लाना होगा। सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा वैसे तो 15 फरवरी यानी शुक्रवार से शुरू हो गई, लेकिन जिले में वोकेशनल सब्जेक्ट का कोई परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं है। ऐसे में मुख्य परीक्षाएं दो मार्च से शुरू होगी। जिसमें 12 वीं की परीक्षा दो मार्च और दसवीं की परीक्षा सात मार्च से शुरू होगी। जिले में यह परीक्षा पांच केंद्रों पर कराई जा रही है। जिसमें दसवीं के 1649 और बारहवीं के 1288 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इधर परीक्षा नकलविहीन हो और इसकी गोपनीयता बनी रहे, इसको लेकर सीबीएसई द्वारा कड़े नियम बनाए गए हैं। सीबीएसई द्वारा नामित सिटी कोऑर्डिनेटर/बेनहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य अल्पना कोहली ने बताया कि सीबीएसई ने नियमावली में कुछ जरूरी बदलाव किए हैं। इसके तहत परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को इस बार सामान्य कपड़ों के बजाय स्कूल यूनिफाॅर्म में ही आने पर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही इस बार एडमिट कार्ड पर प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के साथ अभिभावकों के साइन भी जरूरी है। साथ ही फोटोयुक्त पहचान पत्र भी लाना होगा। सुबह 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जाएगी। इसके अलावा परीक्षार्थियों को पेन आदि ट्रांसपेरेंट ज्योमेट्री बॉक्स में लाने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed