फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा

अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा

Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Mon, 11 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई मदरसा बोर्ड परीक्षा
जमीन पर बैठकर परीक्षा देते परीक्षार्थी
पीलीभीत। मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का सोमवार से अव्यवस्था के बीच आगाज हुआ। पहले दिन जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में 738 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 159 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। न्यूरिया के परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर के अभाव में परीक्षार्थियों को जमीन पर ही बैठकर परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन

मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा जिले में अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, मदरसा गुलशने फातिमा न्यूरिया, एचआरबी इंटर कॉलेज पूरनपुर और राजकीय हाईस्कूल ईटगांव बीसलपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सोमवार को पांचों परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली में मुंशी मौलवी और दूसरी पाली में आलिम और कामिल विषय की परीक्षा हुई। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अर्चना द्विवेदी ने शहर के अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। यहां उन्होंने प्रधानाचार्य से अनुपस्थिति परीक्षार्थियों की जानकारी ली। पहली पाली में पांचों परीक्षा केंद्रों पर पंजीकृत 458 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 342 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 116 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 439 के सापेक्ष 396 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें 43 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इधर शहर के अंगूरी देवी परीक्षा केंद्र में पहली पाली में पंजीकृत 142 के सापेक्ष 87 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे, जबकि 55 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जमीन पर बैठकर देनी पड़ी परीक्षा
न्यूरिया। मदरसा बोर्ड की परीक्षा को लेकर कस्बे मदरसा गुलशने फातिमा इंस्टीट्यूट को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस परीक्षा केंद्र में फर्नीचर के अभाव में सोमवार को 263 परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठकर परीक्षा देनी पड़ी। सेंटर इंचार्ज इंतिजार अहमद ने बताया कि परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर मदरसा बोर्ड परीक्षाएं शुरू कराई गईं हैं। पहले दिन दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई है। न्यूरिया में परीक्षार्थियों के जमीन पर बैठने के मामले में मैं स्वयं जाकर देखूंगी।
डॉ. अर्चना द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed