फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   विद्युत निगम के भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ खुला मोर्चा

विद्युत निगम के भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ खुला मोर्चा

Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम के भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ खुला मोर्चा
खेकड़ा (बागपत)। सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने विद्युत निगम के भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। उन्होंने भ्रष्ट विद्युत कर्मियों की वीडियो और ऑडियो वायरल कर लोगों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने शासन प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

नगर में शनिवार की दोपहर खेकड़ा युवक मंच और उत्कर्ष जनकल्याण समिति आदि संगठनों के पदाधिकारी गांधी प्याऊ पर एकत्र हुए। वहां उन्होंने नगर में तैनात विद्युत निगम के जेई, एसडीओ और एक्सईएन पर लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया। उनकी रिश्वत मांगने और रिश्वत लेने की वीडियो और ऑडियो वायरल की। नगर पालिका के सभासद सुधीर धामा ने कहा कुछ विद्युत निगम के कर्मी बगैर रिश्वत के लोगों के वाजिब काम भी नहीं कर रहे हैं, जो भी इनका विरोध करता है, उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज करा देते हैं। एक संविदा कर्मी लाइनमैन के खिलाफ भी इन्होंने सरकारी कार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराया है। उसके खिलाफ यह मुकदमा केवल इसलिए दर्ज कराया कि उसने इनके लिए अवैध वसूली करने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

संगठन पदाधिकारियों ने नगर के लोगों से इन भ्रष्ट कर्मियों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। शासन प्रशासन से इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। मांग पर अमल न होने पर उग्र आंदोलन का बिगुल बजा देने की चेतावनी दी। इनमें जितेंद्र धामा खाप चौधरी, खेकड़ा युवक मंच अध्यक्ष अनुज कौशिक, ब्रह्म पाल सिंह सभासद, दीपक शर्मा, साबिर अंसारी, पं. नवीन व्यास, एसडीओ धर्म सिंह, राकेश धामा सभासद, जयदीप सभासद, जुगमंदर दास जैन, तिलकराम वर्मा, बबीता देवी, शिक्षा देवी, भगवती देवी, उमरदीन, कुलदीप, नरेश, मनोज, गिरीराज, देशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed