फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बीएसए के ड्राइवर ने शिक्षिका के पति को जड़ा थप्पड़, हालत बिगड़ी

बीएसए के ड्राइवर ने शिक्षिका के पति को जड़ा थप्पड़, हालत बिगड़ी

Sat, 25 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बीएसए के ड्राइवर ने शिक्षिका के पति को जड़ा थप्पड़, हालत बिगड़ी
25 पीबीटीपी 5 से 8 तक
विज्ञापन



बीएसए के ड्राइवर ने शिक्षिका के पति को जड़ा थप्पड़, हालत बिगड़ी
शिक्षकों ने किया जमकर बवाल, अधिकारियों से नोकझोंक
विधायक की कार रोककर किया घेराव, कार्रवाई का दिया आश्वासन
डीएम की चेतावनी के बाद 25 शिक्षिकाओं ने कराई काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सरप्लस शिक्षकों की कराई जा रही काउंसलिंग के दौरान विरोध करने पर बीएसए के ड्राइवर ने एक शिक्षिका के पति को थप्पड़ जड़ दिया। इससे शिक्षिका का पति बेहोश होकर गिर पड़ा। आक्रोशित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने गांधी सभागार परिसर में जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों व शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। गुस्साएं शिक्षकों ने उधर से गुजर रहे सदर विधायक संजय गंगवार की कार रोककर घेराव किया। घटना से क्षुब्ध शिक्षक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व काउसंलिंग का बहिष्कार करने की बात पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे डीएम द्वारा बिना काउंसलिंग पोस्टिंग करने की चेतावनी के बाद 25 शिक्षिकाओं ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। शाम को पीड़ित शिक्षिका की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है।
जिले के भीतर समायोजन व पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 107 सरप्लस शिक्षकों काउंसलिंग के लिए शनिवार को गांधी सभागार बुलाया गया था। काउसंलिंग का समय 12 बजे निर्धारित किया गया था। निर्धारित समय से पूर्व ही शिक्षकों और उनके परिजनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। काउंसलिंग शुरू ही हो पाई थी कि कुछ शिक्षकों ने शासनादेश के विरुद्ध काउंसलिंग होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। बताते हैं कि इस बीच उच्च प्राथमिक विद्यालय दुगीपुर बड़ा गांव की शिक्षिका प्रीती गुप्ता के पति नीरज गुप्ता भी काउंसलिंग गलत तरीके से होने की बात कहते हुए सभागार के गेट पर जा पहुंचे। यहां गेट पर मौजूद कर्मचारियों के उनकी तनातनी हो गई। आरोप है कि इस बीच बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति के निजी ड्राइवर पप्पू ने नीरज गुप्ता को थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद ही नीरज गुप्ता बेहोश होकर गिर पड़े। शिक्षिका के पति के बेहोश होते ही हड़कंप मच गया। इस पर मौजूद शिक्षक शिक्षिकाओं ने हंगामा करते ही काउंसलिंग का बहिष्कार करने शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दयाशंकर और मंत्री उमेश गंगवार मौके पहुंच गए। वहां मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चंद्रभान सिंह व बीएसए से शिक्षक नेता भिड़ गए। आरोप प्रत्यारोप के बीच जमकर कहासुनी हुई। एडीएम ब्रजकिशोर व सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन आक्रोशित शिक्षक शासनादेश के विरुद्ध कांउसलिंग होने का आरोप लगाते हुए बहिष्कार करने की बात पर अड़े रहे। डेढ़ बजे डीएम अखिलेश मिश्र गांधी सभागार पहुंचे। उन्होंने शिक्षक शिक्षिकाओं को बुलाकर बात की। इस पर शिक्षिकाओं ने शासनादेश के विपरीत काउंसलिंग होने की बात कही। डीएम ने काउंसलिंग के नियमों के बारे में बताया। शिक्षकों द्वारा काउंसलिंग के लिए तैयार न होने पर डीएम ने बिना काउंसलिंग रोस्टर के मुताबिक समायोजन करने की चेतावनी दी। डीएम की चेतावनी के बाद करीब 15 शिक्षिकाएं काउंसलिंग कराने सभागार में जा पहुंची। कुछ शिक्षिकाओं ने उन्हें रोकने का भी प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सकी। शाम चार बजे तक 25 शिक्षिकाओं ने काउंसलिंग कराई।
विज्ञापन

00
शिक्षक नेताओं के तेवर देख खिसके अधिकारी
काउंसलिंग का बहिष्कार होता देख अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चंद्रभान सिंह व बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति सभागार के बाहर पहुंचे। बाहर खड़े शिक्षक शिक्षिकाओं व शिक्षक नेताओं ने नारेबाजी करते हुए अधिकारियों को खरीखोटी सुनानी शुरू कर दी। शिक्षकों के तेवर देख दोनों अधिकारी तत्काल सभागार में खिसक लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सदर विधायक का किया घेराव
आक्रोशित शिक्षकों ने आफीसर्स कॉलोनी रोड से गुजर रहे सदर विधायक संजय सिंह गंगवार की कार को रोककर घेराव किया। शिक्षकों ने विधायक को घटना की जानकारी दी। इस पर विधायक ने बताया कि उनकी डीएम से वार्ता हुई है। जांच कमेटी बैठाकर जांच कराई जाएगी। चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी, दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
00
डीएम ने शिक्षक नेता की लगाई फटकार
शिक्षिकाओं से वार्ता करने के दौरान बीच में बोलने पर डीएम ने एक शिक्षक नेता की फटकार लगा दी। डीएम ने शिक्षक नेता से कहा कि बीएसए से गाड़ी फूंकने की बात कर रहे हो, मेरे पास रिर्काडिंग है। तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इतना सुनते ही शिक्षक नेता शांत हो गए। वार्ता के दौरान किसी भी शिक्षक नेता को बोलने का मौका नहीं दिया गया।
00
बीएसए और ड्राइवर के खिलाफ दी तहरीर
इस मामले में शिक्षिका प्रीती गुप्ता और शिक्षकों की ओर से कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। तहरीर में बीएसए के ड्राइवर पप्पू पर गालीगलौज कर लातों घूंसों से मारपीट करने व बीएसए पर सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।
00
25 पीबीटीपी 21
मेरे पति के साथ बेवजह मारपीट की
मैं अपने पति नीरज गुप्ता के साथ काउंसलिंग में पहुंची थी। वे काउंसलिंग के संबंध में कुछ जानकारी लेने सभागार पहुंचे। इस पर वहां मौजूद कर्मचारी बेवजह उग्र हो उठे। वहां मौजूद बीएसए के ड्राइवर ने मेरे पति के साथ मारपीट की। मेरे पति हार्ट पेशेंट हैं। उनका इलाज भी लगातार चल रहा है।- प्रीती गुप्ता, शिक्षिका
00
प्रांतीय नेताओं को अवगत कराया जाएगा
25 पीबीटीपी 20
शिक्षिका के पति के साथ मारपीट करना बेहद निंदनीय है। इसको लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी गई है। शिक्षक शासनादेश के विरुद्ध काउंसलिंग होने की बात कह रहे हैं। मामले से प्रांतीय नेताओं को अवगत कराते हुए काउंसलिंग निरस्त कराई जाएगी। रक्षाबंधन के बाद इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा। - दयाशंकर, जिलाध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ

00
शिक्षिका का पति कर रहा था गालीगलौज
शिक्षिका के पति से मारपीट करने का आरोप निराधार है। वह व्यक्ति गालीगलौज कर रहा है। टोकने पर अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। काउंसलिंग प्रक्रिया डीएम की निगरानी में की जा रही है। जिन्होंने काउंसलिंग में भाग नहीं लिया। उनका रोस्टर के मुताबिक समायोजन किया जाएगा। - डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed