{"_id":"5b81553742c792466408cb52","slug":"41535202615-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ा बाघ देख उल्टे पांव लौटे बाइक सवार मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ा बाघ देख उल्टे पांव लौटे बाइक सवार मजदूर
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 पीबीटीपी 13,14
सड़क किनारे बाघ देख बैरंग हुए बाइक सवार
टाइगर रिजर्व की माला रेंज के संडई हाल्ट के पास घटना
एक बाइक पर सवार थे तीन मजदूर, क्षेत्र में फैली दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
जराकोठी/पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे संडई हाल्ट इलाके में बाघ जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। काम से जा रहे बाइक सवार तीन मजदूरों की नजर सड़क किनारे खड़े बाघ पर पड़ी तो उनके पसीने छूट गए। वे बाइक मोड़ तेजी से वापस हो गए। शोर होने पर काफी संख्या में लोग जमा हुए, लेकिन तब तक बाघ जंगल के भीतर जा चुका था। घटना के चलते ग्रामीणों और राहगीरों में बाघ की दहशत है।
गजरौला थाना क्षेत्र के नदहा गांव निवासी मजदूर दुर्वेश कुमार, भीमसेन और प्रेमराज शुक्रवार शाम एक ही बाइक पर सवार होकर गांव से संडई हाल्ट जा रहे थे। माला जंगल के बीच स्थित जराकोठी-संडई हाल्ट मार्ग पर पहुंचते ही उनकी नजर सड़क किनारे खड़े बाघ पर पड़ी। बाघ जंगल से निकलकर सड़क किनारे खड़ा हुआ था। इसके बाद तीनों मजदूरों की धड़कने बढ़ गईं और पसीने छूट गए। बाइक चला रहे प्रेमराज ने तुरंत ही ब्रेक लगाए और मोड़ने के बाद तेज स्पीड कर बाइक को भगा खुद को बचाया। मजदूरों के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए, लेकिन तब तक बाघ जंगल में चला गया। बता दें कि उक्त इलाके में एक साल से बाघ की चहलकदमी बनी हुई है। जंगल के बीच से निकले दो किलोमीटर के इस रास्ते से गुजरना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनता है।
000
मजदूर बोले, बाघ देख लगा हो गए मौत के दर्शन
बाघ को देख भागे तीनों मजदूर दुर्वेश कुमार, भीमसेन और प्रेमराज के चेहरों पर घर पहुंचने के बाद भी दहशत साफ दिखाई दे रही थी। पूछने पर उन्होंने इस दहशत भरे अनुभव को साझा किया। उनका कहना था कि बाइक पर सवार होकर तीनों बातचीत करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि अचानक सड़क किनारे करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बाघ खड़ा दिखाई दिया। यह देख बाइक को ब्रेक लगा, वापस मोड़ घर कर तरफ भागने में देर न लगी। बाघ को करीब से देख ऐसा लगा मानों मौत के दर्शन हो गए हो। दुर्वेश का कहना था कि उसने जिंदगी में पहली बार बाघ को देखा। इसके बाद रातभर सो नहीं सका।