{"_id":"5b5f68cc4f1c1b4a748b7d42","slug":"41532979404-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह आयोजित
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
संस्कार भारती संस्था के तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें स्थानीय साहित्यकारों एवं गायकों ने मधुर गीत और रचनाएं प्रस्तुत की।
रविवार की रात में स्थानीय जैन कॉलेज मार्ग स्थित सागर मल धर्मशाला में नटराज जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधानाचार्य और महिला कवि राज गोस्वामी ने मां सरस्वती व नटराज भगवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। सरस्वती वंदना के पश्चात टी सीरीज फेम गीतकार राकेश धामा ने देशभक्ति गीत सुनाकर वाही वाही लूटी। कवि श्री गोपाल शर्मा, शाबिर मलिक, राकेश आचार्य, प्रयास भारद्वाज एवं महिला कवि राज गोस्वामी ने शानदार काव्य रचना प्रस्तुत कीं। गजल गायक शौकत अली ने शायराना अंदाज पेश किया। इस मौके पर संस्कृत आचार्य रामकिशोर मिश्रा और वरिष्ठ साहित्यकार नगेंद्र द्विवेदी को शाल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने उनके सामाजिक व साहित्यिक योगदान की प्रशंसा की। इस दौरान साहित्य संध्या में प्रबंधक जितेंद्र सिंघल, शैलेश जैन, डॉ. धनराज गिरी, विष्णु गुप्ता, संजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल सिंह आदि रहे।