फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   खेकड़ा सीएचसी पर मना नारी सशक्तिकरण दिवस

खेकड़ा सीएचसी पर मना नारी सशक्तिकरण दिवस

Fri, 09 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा सीएचसी पर मना नारी सशक्तिकरण दिवस
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

महिला दिवस को सीएचसी में महिला चिकित्सक एवं स्टाफ नर्सों ने नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया। इसमें वक्ताओं ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ कड़ा कानून लागू करने की मांग की।
नगर स्थित सीएचसी में महिला दिवस पर महिला स्टाफ ने एकता का संदेश दिया। वरिष्ठ महिला रोग चिकित्सक डॉ. प्रियंका कसाना ने कहा कि आज की महिला सशक्त है। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक है। सरकार में महिलाओं के शोषण के खिलाफ कड़ा कानून लागू किए हैं। ऐसे में महिलाओं को बेखौफ रहकर जीवन यापन करना चाहिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक ने महिला दिवस पर सभी महिला कर्मियों को बधाई दी। कहा कि सीएचसी के सफल संचालन में महिला कर्मियों का विशेष योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मीना एवं संचालन डॉ. शाजिया खान ने किया। इस दौरान डॉ. दीप्ति चौधरी, वरिष्ठ एएनएम प्रेमवती देवी, स्टाफ नर्स तबस्सुम, संदीप संधु, नीतू सिंह, सविता सिंह, पुष्पा पटेल, स्नेहा रुहेला आदि रहे।
विज्ञापन



शिक्षिका के सम्मानित होने पर हर्ष जताया
खेकड़ा (बागपत)।
नगर निवासी शिक्षिका योगिता मलिक को बृहस्पतिवार को महिलाओं के हित से जुड़े कार्य में सहभागिता पर सम्मानित किया।
नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी शिक्षिका योगिता मलिक पत्नी विकास धामा हरिया खेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है। शिक्षण कार्य के साथ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में योगिता ने विशेष योगदान दिया। बेटी बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्य किया। क्षेत्र में भ्रमण कर स्कूल ना जाने वाली बालिकाओं का प्रवेश कराया। बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत महिला एवं बाल कल्याण विकास विभाग बागपत के तत्वावधान में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने योगिता को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। योगिता मलिक के ससुर गजे सिंह और सास सत्यवती भी शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्त है जबकि पति विकास चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को उनके आवास पर दिन भर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। इसके अलावा खंड विकास कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में सीओ वंदना शर्मा ने नगर की महिलाओं के साथ बैठक की और उन्हें महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी और आत्म निर्भर बनने के साथ ही अपने अधिकारों का उपयोग करने को कहा। साथ ही कहा कि महिलाएं अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाए और महिला हेल्प लाइन पर सूचना दें। इस दौरान सीमा, पुष्पा, सोनिया, रेखा, पूनम, पिंकी, बबीता, सलमा, रुखसार, शबनम आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed