{"_id":"5a43f43a4f1c1b8d698c41f2","slug":"41514402874-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नर्मदा की कृपा से ही भगवान शिव के दर्शन संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नर्मदा की कृपा से ही भगवान शिव के दर्शन संभव
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
बाल साध्वी राधा देवी ने कहा कि मां नर्मदा के मांगे वरदान के कारण भगवान शिव अपने गण के साथ निवास करते हैं। मां नर्मदा की कृपा से ही भगवान शिव के साक्षात दर्शन संभव हैं।
क्षेत्र के ग्राम डूंडाहैडा स्थित श्री बालाजी धाम में महामंडलेश्वर भैयादास महाराज के सानिध्य में चल रही नर्मदा कथा के तीसरे दिन बाल साध्वी राधा देवी ने कहा कि दक्षिण तट पर मां नर्मदा से मांगे हुए वरदान के कारण भोले बाबा अपने गण के साथ निवास करते हैं। अनेक भक्तों ने मां नर्मदा के तट पर साधना कर मां नर्मदा की कृपा से भोले बाबा के साक्षात दर्शन किए हैं। भोले बाबा भक्त के कष्टों का हरण करते हैं। मां नर्मदा ही भगवान के अपने माध्यम से दर्शन करा सकती है। जो भी मां नर्मदा की आस्था एवं सच्चे मन से भक्ति करता है। उसका कल्याण निश्चित संभव है। सभी को मां नर्मदा की सच्चे मन से भक्ति करनी चाहिए ताकि जीवन सुखमय हो जाए। भक्ति में ही शक्ति होती है।