फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   कैंप में 22 विकलांग छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे

कैंप में 22 विकलांग छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे

Fri, 24 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
कैंप में 22 विकलांग छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र बांटे
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

खेकड़ा बीआरसी केंद्र पर आयोजित शिविर में 53 विकलांग छात्र और छात्राओं की जांच की। इसमें 22 विकलांगों को प्रमाण पत्र बांटे। इनको 22 जनवरी 2018 को उपकरण बांटे जाएंगे।

बृहस्पतिवार को खेकड़ा बीआरसी केंद्र में समेकित शिक्षा के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय विकलांग जांच शिविर का आयोजन किया । इसमें नगर एवं ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले विकलांग छात्र और छात्राओं की जांच करने बागपत जिला अस्पताल से पहुंचे चिकित्सक डॉ. सुनील कुमार एवं डॉ. सीआई रजा ने 53 छात्र, छात्राओं की जांच की। इसमें जांच के दौरान 22 छात्र और छात्राएं विकलांग सहायता के पात्र मिले। चिकित्सकों ने जांच करने के बाद चयनित सभी छात्र और छात्राओं को विकलांगता के प्रमाण पत्र बांटे। इन को 22 जनवरी 2018 को विकलांग उपकरण बांटे जाएंगे। इस दौरान प्रदीप कुमार, ब्रिजेश कुमार, सचिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed