{"_id":"5a1480344f1c1b96698b470c","slug":"41511292980-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक लेकर लौटी कबड्डी टीम का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक लेकर लौटी कबड्डी टीम का स्वागत किया
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
जूनियर वर्ग स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप जीत कर लौटी बागपत की कबड्डी टीम के खेकड़ा पहुंचने पर जिला कबड्डी संघ और खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। गाजियाबाद में जूनियर वर्ग स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप 17 से 19 नवंबर तक चली। इसमें जिला कबड्डी संघ बागपत के तत्वावधान में बागपत की जूनियर वर्ग की कबड्डी टीम ने भी भाग लिया। और फाइनल में पहुंची बागपत की जूनियर वर्ग कबड्डी टीम ने विपक्षी मेरठ की टीम को हराया। कबड्डी संघ के कोच एवं जिला सचिव सतेंद्र सिंह नैन, सह सचिव रामकुमार धामा टीम के खिलाड़ी विक्रांत, निशांत, नितिन, संदीप, अनुराग, सन्नी, शिवम, सनित के साथ खेकड़ा पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया।