{"_id":"59c021bb4f1c1b19688b54a8","slug":"41505763771-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गे की सांझी की खरीददारी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गे की सांझी की खरीददारी बढ़ी
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नवरात्र के चलते विभिन्न बाजारों में मां दुर्गे की सांझी की खरीददारी के लिए महिलाओं की दिन भर भीड़ लग रही है।
नगर के बाजारों में हस्त निर्मित मां दुर्गे की सांझी की धूम मची है। विभिन्न मनमोहक रूपों में निर्मित सांझी मां की मूर्ति खरीदने के लिए बाजार में नवरात्र के चलते महिलाओं की भीड़ लगी है। मिट्टी से निर्मित आकर्षित सांझी अधिकांश प्रजापति बिरादरी के हस्त कारीगर बनाकर बाजार में बेच रहे हैं। एक मूर्ति बीस से पचास रुपये तक में बिक रही है। पहले महिलाएं घरों में मूर्ति बनाती थी, लेकिन अब अधिकांश घरों में महिलाएं बाजारों से ही मां दुर्गे के स्वरूप रूपी सांझी मां की मूर्ति बाजार से ही खरीदकर नवरात्र में अपने घर में स्थापित करके पूजा करती हैं।