{"_id":"598d9f814f1c1b202a8b456b","slug":"41502453633-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव के पक्ष में उतरे न्याय पंचायत के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव के पक्ष में उतरे न्याय पंचायत के प्रधान
Updated Fri, 11 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शौचालयों की धनराशि खातों में भेजने के विवाद में हुए प्रधान और सचिव के विवाद के मामले में न्याय पंचायत क्षेत्र के प्रधान सचिव के पक्ष में खड़े हो गए हैं। इस बावत प्रधानों ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर सचिव पर लगाए आरोपों को गलत बताया है।
मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचायत बल्देवपुर डांग के प्रधान प्रेमपाल और सचिव राजाराम के बीच बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद ब्लाक परिसर में शौचालय के लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने को लेकर विवाद हो गया था। गाली गलौज के हुई मारपीट मे प्रधान की शर्ट भी फट गई थी। इसकी सूचना पर एकत्र हुए कुछ प्रधानों ने बीडीओ से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। सचिव और प्रधान के बीच हुई मारपीट की जानकारी होने पर मरौरी न्याय पंचायत के आधा दर्जन से अधिक प्रधानों ने डीपीआरओ को पत्र देकर डांग के प्रधान के आरोपों को झूठा बताया गया है। प्रधानों ने कहा है कि पंचायत सचिव राजाराम पिछले करीब डेढ़ वर्र्ष से न्याय पंचायत के गांव मे तैनात हैं कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। प्रधानों ने मांग की बल्देवपुर चांट के प्रधान प्रेमपाल की शिकायत पर कोई कार्रवाई करने से पहले हम प्रधानों की बात भी सुन ली जाए।
00000
सचिव ने प्रधान पर लगाए आरोप
प्रधान और सचिव के बीच हुए विवाद के बाद पंचायत सचिव राजाराम ने डीपीआरओ को पत्र देकर कहा है कि प्रधान पे्रमपाल दबंग किस्म के प्रधान हैं और अनावश्यक दवाब बनाने का प्रयास करते हैं। प्रधान पर पेड़ काटने के जुर्म में जेल जाने और इस बावत चल रहा केस लंबित होना भी बताया है। इसके अलावा भी कई आपराधिक मुकदमे प्रधान पर दर्ज होने की जानकारी देकर जांच कराने की मांग की है।