{"_id":"5957a85b4f1c1b262d8b458d","slug":"41498916955-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकल्प दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकल्प दिवस के रूप में मनाया अखिलेश का जन्मदिन
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन सपाइयों ने धूमधाम से मनाते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने 2019 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी को केंद्र में एक बड़ी ताकत के रूप में उभारने का संकल्प लिया। केक काटकर अखिलेश यादव के दीर्घायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हाजी रियाज अहमद ने अखिलेश यादव के कार्यकाल को ऐतिहासिक कार्यकाल बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के तीन माह के कार्यकाल में प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सबका साथ सबका विकास नारा देने वाली भाजपा की सरकार में कुछ लोगों का ही विकास हो रहा है। पूर्व विधायक पीतम राम ने कहा कि सपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी का सम्मान करती है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अरुण वर्मा, संतोष बाल्मीकि, राकेश प्रताप, सछास जिलाध्यक्ष मेंहदी रजा, आसिफ अली कादरी, राजकुमारी यादव, चंचल लोधी, आसिक अली अंसारी आदि मौजूद रहे।
पूरनपुर। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा को भारी वोटों से जीत दिलवाने का संकल्प लिया। युवा नेता नोमान अली वारसी के आवास में हुए कार्यक्रम में संदेश बाजपेई, महेश यादव, चुन्नन खां, अकील अहमद, रामनिवास, खालिद रजा, शहबाज, लालूू, नौशाद,नदीम अंसारी आदि थे।