फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   39 cases filed against fraudsters in the name of sending people abroad, police busy in arresting them

Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों पर 39 मुकदमे, धरपकड़ में जुटी पुलिस

Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 26 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
39 cases filed against fraudsters in the name of sending people abroad, police busy in arresting them
पीलीभीत। अमेरिका से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों को निर्वासित किए जाने के बाद विदेश भेजने का झांसा देकर ठगने वाले और आधे-अधूरे व जाली दस्तावेजों पर युवाओं को विदेश भेजकर रुपये ऐंठने वालों पर कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार तक साक्ष्य के साथ मिले शिकायती पत्रों के आधार पर पूरनपुर, माधोटांडा समेत जिले के अलग-अलग थानों में कुल 39 मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई हैं।
विज्ञापन


जिले में बीते दिनों खालिस्तानी आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकियों के मददगार कुलबीर सिंह सिद्धू का नाम सामने आया था। जांच में खुलासा हुआ कि सिद्धू पूरनपुर क्षेत्र में कई महीनों तक रुका। उसने यहां फर्जी दस्तावेज के जरिए विदेश भेजने का काम भी शुरू किया।
विज्ञापन

जांच में कई अहम बिंदुओं पर पुलिस ने काम किया तो परतें खुलती गईं। कई लोगों को फर्जी मार्कशीट समेत अन्य दस्तावेजों के जरिए विदेश भेजने के मामले सामने आए। कई को जेल भी भेजा गया। पुलिस ने 24 फरवरी को पूरनपुर कोतवाली में शिविर लगाकर ठगी का शिकार हुए फरियादियों की शिकायतों को सुना। साक्ष्य के साथ प्राप्त शिकायतों पर एसपी अविनाश पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें कुल 88 मामलों में रिपोर्ट दर्ज होनी हैं। बुधवार तक जिले में 39 रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें अवैध आइलेट संचालकों के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में 18, थाना माधोटांडा में पांच, गजरौला में तीन, न्यूरिया में पांच, घुंघचाई में दो, अमरिया में पांच व सदर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस आरोपियों की संपत्ति की जांच भी करा रही हैं। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया गया है। शिकायतों के अवलोकन के बाद रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं।
----
जुपीटर आइलेट संचालक की जेल में हालत बिगड़ी, बरेली रेफर



पूरनपुर। विदेश भेजने का झांसा देकर धोधाखड़ी करने के मामले में जनसुनवाई शिविर के बाद पूरनपुर कोतवाली में 18 एफआईआर दर्ज कर ली गई। शेष एफआईआर भी दर्ज कराई जा रही हैं। वहीं, धोखाधड़ी और ठगी के मामले में जेल भेजे गए जुपीटर आइलेट सेंटर के संचालक मलकीत की जेल में हालत खराब होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे बरेली के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद

0000

पोलैंड भेजने के नाम पर ठगे 4.92 लाख, दो नामजद

पीलीभीत। अमरिया के वार्ड नंबर चार निवासी धमेंद्र राठौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 10 जनवरी 2023 को शाम के समय उसके परिचित दीप बाबू निवासी मोहल्ला नखाशा व भूपेंद्र पाल निवासी राजपुर, उधमसिंह नगर उसके घर पर आए। पुत्र जितिन की पोलैंड की एक कंपनी में 80 हजार रुपये की नौकरी और रहने के लिए आवास, खाना आदि दिलाने की बात कही। अक्तूबर माह तक कुल 4,92,499 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद एक कंपनी के कागज दिए जो जांच में फर्जी निकले। रुपये मांगने पर आरोपी गालीगलौज और धमकी देने लगे। संवाद

0000

इंग्लैंड भेजने के लिए फर्जी मार्कशीट

पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के सद्दरपुर गांव निवासी तरनजोत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि इसी थाना क्षेत्र के भूड़ा गांव निवासी विक्रम जीत सिंह ने अपने एक परिचित शमशेर सिंह निवासी ग्राम गौठा थाना सितारगंज उधमसिंह नगर से मिलवाया। आरोपियों ने उसको इंग्लैंड की डिवाइन कंपनी में नौकरी लगवाने की बात कहकर 14 लाख रुपये मांगे। कुल 8.40 लाख रुपये लेने के बाद चंडीगढ़ ले जाकर फर्जी इंटरव्यू कराया। फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट तैयार किए। अब तक उसे विदेश नहीं भेजा गया है। संवाद

000

झांसा देकर ठगे एक लाख रुपये

पीलीभीत। पूरनपुर की पंकज कॉलोनी निवासी लखविंदर सिंह ने अमरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो साल पूर्व उसको इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर अमरिया के पिंजरा बमनपुर निवासी मनोज कुमार ने एक लाख रुपये लिए थे। इसके बाद विदेश न भेजने पर आरोपी से संपर्क किया तो वह टालमटोल करने लगा। रुपये मांगने पर आरोपी ने उसे तीन चेक दिए जो बैंक में बाउंस हो गए। संवाद

000

इंग्लैंड का वीजा लगवाने के नाम पर ठगे 7.22 लाख

पीलीभीत। अमरिया क्षेत्र के हरदापुर गांव निवासी सतविंदर पाल सिंह ने अमरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दो वर्ष पूर्व उसने करनदीप सिंह निवासी ग्राम उड़रा से इंग्लैंड जाने के लिए वीजा लगवाया था। आरोपी ने उससे 13.20 लाख रुपये ले लिए। तीन माह बाद आरोपी ने विदेश भेजने से इन्कार कर दिया। अब तक 5.98 लाख रुपये ही लौटाए हैं। बचने रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। संवाद


000

वर्क वीजा पर मलयेशिया भेजने के नाम पर दो को ठगा

पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र के ग्राम पिंडरा निवासी अनुज कुमार ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह और बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी रनवीर सिंह मजदूरी करते हैं। आरोप है कि माह नवंबर 2023 में ओमपाल निवासी ग्राम लालपुर गजरौला, परमजीत सिंह निवासी ग्राम पिंडरा ने वर्क वीजा बनवाकर मलयेशिया की एक कंपनी में नौकरी लगवाने का आश्वासन देकर छह लाख रुपये ले लिए। दिल्ली और मुंबई ले जाने के बाद छह दिसंबर 2023 को उन्हें वर्क वीजा पर मलयेशिया भेज दिया गया। वहां नौकरी नहीं मिली। परमजीत सिंह के गुर्गों ने एक कमरे में बंद कर पासपोर्ट और कागज छीन लिए। वापस बुलाने के नाम पर उनके परिजनों से सादा कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed