{"_id":"6602cc8b0250d1aa170c0e23","slug":"37th-padyatra-started-for-the-darshan-of-maa-purnagiri-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-113933-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना हुई 37वीं पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए रवाना हुई 37वीं पदयात्रा
विज्ञापन
होली के दूसरे दिन से शुरू हो गया मां पूर्णागिरि के दर्शनों के लिए जाने का सिलसिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। मां पूर्णागिरि के दरबार में माथा टेकने को पद यात्राओं के जाने का सिलसिला मंगलवार से शुरू हो गया। नगर से 37वीं पदयात्रा जयकारों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को रवाना हुई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु शुक्रवार को मां पूर्णागिरि के दरबार में पहुंंचकर दर्शन करेंगे। भंडारा करने के बाद लौटेंगे।
नगर के मोहल्ला गनेशगंज से मां दरबार के पूजन और जयकारों के साथ पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर, सीमेंट मार्ग, बाजार मार्ग, माधोटांडा मार्ग होकर मां पूर्णागिरि दरबार के लिए रवाना हुई। कई श्रद्धालुओं ने पदयात्रा के साथ नगर सीमा तक पहुंचकर विदाई दी।
पदयात्रा में रामू प्रजापति, विकास गुप्ता, सागर गुप्ता, रजत, सुमित, संजू, रंजीत, सोनू दीक्षित, लालाराम प्रजापति आदि 40 श्रद्धालु शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि मंगलवार रात को मैनाकोट, बुधवार को खटीमा, बृहस्पतिवार को टनकपुर में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार को मां के दरबार में पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद वहां भंडारा कर लौटेंगे। श्रद्धालुओं को नगर सीमा तक नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, ओमकार गुप्ता आदि ने विदाई दी।