{"_id":"65c1492f437516593a005898","slug":"3500-houses-of-kgn-colony-will-get-water-supply-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-111636-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: केजीएन कॉलोनी के 3500 घरों को मिलेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: केजीएन कॉलोनी के 3500 घरों को मिलेगी जलापूर्ति
Tue, 06 Feb 2024 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 06 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के नकटादाना चौराहे के पास बसी केजीएन कॉलोनी में जल जीवन मिशन के तहत 24x7 के तहत जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर जल निगम ने शासन को भेजा है। योजना के तहत यहां के वंचित 3500 घरों में आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिए जाएंगे।
अमृत योजना के तहत जल निगम की ओर से छूटे हुए माेहल्लों में जलापूर्ति को लेकर काम कर रहा है। इसमें अमृत योजना-2 के तहत काम किया जाना है। शहर के कई मोहल्लों में जलापूर्ति को लेकर काम भी शुरू हो गया है। अब नई विकसित केजीएन कॉलोनी के लोगों को शुद्ध जलापूर्ति के लिए जल निगम की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
इसमें कहा गया है कि कॉलोनी में 3500 घर ऐसे हैं, जहां पर पानी की आपूर्ति नहीं है और कनेक्शन भी नहीं है। जलापूर्ति के लिए नया ओवरहेंड टैंक के साथ ही पाइप लाइन डालने का प्रस्ताव है। अधिकारी अब इसकी मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। जल निगम के एई प्रवीन कुमार ने बताया कि जमीन आदि को देख लिया गया है। मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है। इसके मिलते ही काम के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।